2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर मिली अहम जिम्मेदारी, वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार
फगवाड़ा — पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस के एस.सी. विभाग के प्रदेश महासचिव एवं फगवाड़ा निवासी लाजपत राय को शामचुरासी विधानसभा हलके का आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उनके नाम की घोषणा पंजाब एस.सी. विभाग के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह (लक्की पक्खो) की ओर से मीडिया को जारी की गई सूची के माध्यम से की गई।
पार्टी की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाने का भरोसा
आब्जर्वर नियुक्त किए जाने पर लाजपत राय ने पार्टी हाईकमान और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। उन्होंने राहुल गांधी, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के एस.सी. विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पंजाब इंचार्ज सुधीर कुमार चौधरी, एस.सी. विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजिंदर पाल गौतम तथा पंजाब एस.सी. विभाग के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह (लक्की पक्खो) का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।
शामचुरासी में संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर
लाजपत राय ने कहा कि शामचुरासी विधानसभा हलके में कांग्रेस की गतिविधियों को मजबूत करने और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए पूरी मेहनत की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान और पंजाब एस.सी. विभाग ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसके लिए आभारी हैं और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
