सड़क-पानी से लेकर सफाई, स्ट्रीट लाइट, पार्क और खेल मैदान तक की मांगें उठीं; चब्बेवाल ने प्राथमिकता के आधार पर काम करवाने का दिया भरोसा
फगवाड़ा। फगवाड़ा ब्लॉक के गांवों में विकास कार्यों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर ग्राम पंचायतों ने अपनी आवाज सीधे लोकसभा सदस्य डॉ. राजकुमार चब्बेवाल तक पहुंचाई। नगर निगम फगवाड़ा के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने गांवों की जरूरतों और समस्याओं को विस्तार से सामने रखा।
बैठक में गलियों-नालियों, सड़कों, सफाई व्यवस्था, पीने के पानी, स्ट्रीट लाइट, जिम, पार्क, खेल मैदान और छप्पड़ों सहित कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए। पंचायत प्रतिनिधियों ने अपने गांवों में जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने की मांग रखी।
डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि गांवों की जरूरत के मुताबिक विकास कार्य करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा हलके के सभी गांवों का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।
सिर्फ बैठक नहीं, गांवों की जरूरतों से तय होगी प्राथमिकता
डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि विकास की योजना बनाते समय गांवों की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखा जाना चाहिए। इससे सरकारी फंड का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करने के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने को कहा तथा गांवों की समस्याओं के समाधान के लिए पंचायतों के साथ लगातार तालमेल बनाए रखने की बात कही।
पंचायत प्रतिनिधियों ने डॉ. चब्बेवाल का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि बैठक में सामने आई मांगों पर जल्द कार्रवाई होगी और गांवों में जरूरी विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।
बैठक में मेयर रामपाल उप्पल, डिप्टी मेयर विक्की सूद, वरिष्ठ नेता दलजीत राजू दरवेश पिंड, जिला परिषद सदस्य किरना खेड़ा सहित बीडीपीओ लखविंदर क्लेर, पंचायत यूनियन फगवाड़ा के प्रधान नरेंद्र सिंह सरपंच माधोपुर, उपप्रधान रणजीत सिंह क्लेर, महासचिव आज्ञापाल सिंह खलवाड़ा, जेई अमनदीप कैले, पंचायत सचिव मलकीत चंद कंग, पटवारी सुरिंदर कुमार, एपीओ सुरिंदर पाल सिंह बघाना सुलखण सिंह टीसी, जसकरण वर्मा टीए, जीआरएस सोनिया ने विशेष उपस्थिति दर्ज करवाई।
यह पंचायत प्रतिनिधि भी बैठक में रहे मौजूद
सर्वश्री सुरिंदर सिंह, कुलवंत कौर, बलजिंदर कौर, पुरुषोत्तम, निर्मल कुमार, गुरशिंदर सिंह, बख्शिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, मेजर सिंह, रमन कुमारी, कुलविंदर सिंह काला, लखविंदर कौर, धर्मिंदर कौर, पवनदीप कौर, परमजीत कौर, विजय कुमार, मीना कुमारी, रजत कुमार, जोगिंदर कौर, कुलदीप कौर, भूपिंदर सिंह, हरबंस कौर, रणजीत कौर, वरुण बंगड़, अमरजीत सिंह, चरणजीत कौर, पलविंदर सिंह, कुलवंत कौर, मनजीत सिंह, सुरिंदर कौर, मनजीत कुमार, अमरजीत कौर, बलविंदर कौर इत्यादि।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

