फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

डॉ. किरणप्रीत कौर मक्कड़ व डॉ. दविंदर कौर ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी सवालों के दिए जवाब

फगवाड़ा। सुपरलिविंग ऐप की ओर से डिवाइन एंजल्स वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा नविता छाबड़ा और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमिंदर प्रीत कौर रूबी के विशेष प्रयास से सोसायटी के सदस्यों के लिए महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘सेहत की बात’ आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दि ग्रैंड एंबेसडर, फगवाड़ा में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. किरणप्रीत कौर मक्कड़ और डॉ. दविंदर कौर ने मुख्य वक्ताओं के रूप में शिरकत की। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की और उपस्थित महिलाओं द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। इस दौरान महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और चिंताओं को लेकर खुलकर सवाल किए तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों से बातचीत के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

सुपरलिविंग की सह-संस्थापक एवं सी.सी.ओ. गुरजोत कौर ग्रोवर ने बताया कि सुपरलिविंग एक स्वास्थ्य एवं फिटनेस प्लेटफॉर्म है, जिसे विशेष रूप से भारतीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि वजन कम करने, तनाव घटाने, त्वचा एवं बालों की देखभाल से लेकर मांसपेशियां बनाने तक ऐप उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी समाधान उपलब्ध करवाती है। उन्होंने बताया कि ऐप के माध्यम से लोगों को अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य संबंधी लक्ष्यों के अनुरूप मार्गदर्शन प्राप्त करने की सुविधा मिलती है।

गुरजोत कौर ग्रोवर ने कार्यक्रम का प्रभावी ढंग से संचालन किया तथा इस अवसर पर विशेष अतिथियों को सम्मानित भी किया गया। समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश ने भी विशेष रूप से शिरकत करते हुए सुपरलिविंग ऐप की ओर से करवाए गए इस कार्यक्रम को सराहनीय प्रयास बताया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्यों और सदस्यों ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं इसकी देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सुपरलिविंग ऐप के फाउंडर एवं सी.ई.ओ. मानवदीप सिंह ग्रोवर तथा सह-संस्थापक एवं सी.सी.ओ. गुरजोत कौर ग्रोवर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। समारोह के दौरान सोसायटी के सदस्यों के अलावा गुरशरण कौर वासू, मनप्रीत कौर वासू, अनुरीत ग्रोवर, हरिंदर कौर चावला, प्रितपाल कौर, सोनू सुधीर और नीलम जॅसी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *