फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
फगवाड़ा की मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन अनुराग कुमार मनखंड दस्तखत कर पदभार संभालते हुए, अपनी माता सुमन मनखंड से आशीर्वाद लेते हुए, पत्नी सपना मुंह मीठा करवाते हुए (नीचे), सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल और मौजूद गणमान्य व्यक्तियों के साथ अनुराग मनखंड।

अनुराग मनखंड ने संभाला चेयरमैन का पद, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा—किसानों को मंडी में परेशानी नहीं आने दी जाएगी

फगवाड़ा, 1 अक्टूबर। मार्केट कमेटी फगवाड़ा को आज नया चेयरमैन मिल गया। अनुराग कुमार मनखंड ने धार्मिक रस्मों के बाद मार्केट कमेटी कार्यालय, दाना मंडी फगवाड़ा में चेयरमैन का पदभार संभाल लिया। मौके पर सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक, किसान और आढ़ती वर्ग से जुड़े लोग मौजूद रहे। लेकिन इस पदभार ग्रहण समारोह का महत्व केवल एक नई नियुक्ति तक सीमित नहीं है। धान की खरीद का सीजन सामने है और ऐसे समय में मार्केट कमेटी के सामने सबसे बड़ी चुनौती मंडी में किसानों के लिए बुनियादी सुविधाओं, खरीद, लिफ्टिंग और भुगतान की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना होगी। क्योंकि हर बार दावों और जमीनी हकीकत में फर्क तो दिखता है। खैर, अनुराग मनखंड ने पद संभालने के बाद कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और तनदेही से निभाया जाएगा। उन्होंने किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने मंडियों में सफाई, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि मार्केट कमेटी के अधीन आने वाली मंडियों में किसानों और मंडी से जुड़े अन्य वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ तालमेल से काम किया जाएगा।

चेयरमैन के पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही अनुराग मनखंड के सामने अब सबसे बड़ी व्यावहारिक परीक्षा मंडी सीजन में होगी। किसान जब अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचता है तो उसके लिए केवल खरीद होना ही पर्याप्त नहीं होता। बारदाना, समय पर लिफ्टिंग, भुगतान, सफाई, पीने का पानी और मंडी में इंतजार के दौरान बुनियादी सुविधाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती हैं। यही वे मुद्दे हैं जिन पर आने वाले दिनों में मार्केट कमेटी के कामकाज को परखा जाएगा।

डॉ. चब्बेवाल बोले—मंडी प्रबंधों को और सुचारू बनाया जाएगा

नवनियुक्त चेयरमैन को शुभकामनाएं देने पहुंचे सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि कृषि पंजाब की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसलिए किसानों को अपनी फसल बेचते समय किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए मंडी प्रबंधों को और सुचारू बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में धान की औपचारिक खरीद का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा। किसानों के लिए पंजाब सरकार की ओर से आवश्यक सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बारदाने की कमी नहीं होने दी जाएगी और लिफ्टिंग तथा भुगतान का काम भी समय पर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। 

पद के साथ मां का आशीर्वाद, पत्नी ने करवाया मुंह मीठा

पदभार संभालने के बाद अनुराग मनखंड ने अपनी माता श्रीमती सुमन मनखंड के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और गले लगकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनकी धर्मपत्नी सपना मनखंड ने उनका मुंह मीठा करवाया। समारोह में मौजूद गणमान्यों और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक इशांक कुमार चब्बेवाल, मेयर रामपाल उपल, डिप्टी मेयर विक्की सूद, कौंसलर दविंदर सपरा, गुरशरण सिंह, आम आदमी पार्टी संगठन इंचार्ज, दलजीत राजू दरवेश पिंड, जरनैल नंगल, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा, तविंदर राम, पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी फगवाड़ा, बोबी बेदी, तेजस्वी भारद्वाज, गुरपाल सिंह पाला मौली, किसान नेता काला अठौली, वरुण बंगड़, सरपंच चक्क हकीम, रमेश सचदेवा, सुरिंदर चोपड़ा, देव शर्मा, अमित शुक्ला, अशोक दुग्गल, नीतू दुग्गल, मनीष प्रभाकर, ललित सकलानी, मनजीत सिंह खालसा, मास्टर निर्मल सिंह, तरसेम लाल बत्तरा, एडवोकेट रमन नारंग, एडवोकेट रजनीश मधोक, एडवोकेट अंकित ढींगरा, एडवोकेट गुरदेव चौधरी, हरवेल सिंह पाहवा, महेश बांगा, कौशल प्रभाकर, हर्ष प्रभाकर सहित आढ़ती वर्ग से भी अनिल गुप्ता, गजानंद प्रसाद, अरुण कलूचा, अंकित गुप्ता, सुभाष कलूचा और प्रवेश गुप्ता सहित अन्य आढ़ती भी उपस्थित रहे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *