26-27 सितंबर के सप्ताहांत के बाद लगातार कई दिनों तक शाखा सेवाएं प्रभावित होने की आशंका, बैंकों ने ग्राहकों को दी पहले से तैयारी की सलाह
फगवाड़ा — देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) की ओर से 28, 29 और 30 सितंबर 2026 को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल की स्थिति में बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने के कारण शाखा आधारित सेवाओं पर लगातार कई दिनों तक असर पड़ने की संभावना को देखते हुए बैंकों ने ग्राहकों को अपने जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह दी है।
PNB की एडवाइजरी भी आई सामने
इसी सिलसिले में पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वे हड़ताल की तारीखों से पहले अपनी आवश्यक बैंकिंग जरूरतें पूरी कर लें। बैंक ने डिजिटल बैंकिंग, UPI, ATM/ADWM और Customer Service Points जैसे वैकल्पिक माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

ग्राहकों के लिए सबसे जरूरी बात
अगर आपका बैंक से जुड़ा ऐसा काम है जिसमें शाखा में जाकर कर्मचारी की सहायता लेना जरूरी है, तो उसे आखिरी समय तक न टालें। वहीं सामान्य डिजिटल लेन-देन के लिए उपलब्ध UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM जैसी सेवाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, किसी विशेष सेवा की उपलब्धता संबंधित बैंक और हड़ताल में कर्मचारियों की भागीदारी पर निर्भर करेगी।
हड़ताल के पीछे क्या है मामला?
यूएफबीयू की हड़ताल का मुख्य मुद्दा बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना है। केंद्र सरकार ने भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों से सेवाएं निर्बाध रखने की अपील की है। सरकार के अनुसार PLI से जुड़ी एक मांग पर कदम उठाया जा चुका है, जबकि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह का मुद्दा अभी लंबित है।
बैंक ग्राहक हड़ताल की तारीखों का इंतजार करने के बजाय अपने जरूरी शाखा संबंधी काम पहले निपटा लें। खासकर बुजुर्ग, पेंशनर, व्यापारी और वे लोग जो डिजिटल बैंकिंग के बजाय शाखा पर निर्भर रहते हैं, वे पहले से अपनी बैंकिंग जरूरतों की जांच कर लें।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
