वार्ड नंबर 34 के चाचोकी में भाजपा सहित विभिन्न पार्टियों से जुड़े परिवारों के ‘आप’ में आने की बात, केक काटकर डा. चब्बेवाल की दीर्घायु की कामना
फगवाड़ा — आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता एवं नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन सुनील चम की ओर से सांसद एवं फगवाड़ा विधानसभा हलके के इंचार्ज डा. राज कुमार चब्बेवाल के जन्मदिन के अवसर पर वार्ड नंबर 34 के मोहल्ला चाचोकी में 52 परिवारों को भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल कर विशेष तोहफे के रूप में पेश किया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर पहुंचे डा. राज कुमार चब्बेवाल और सुनील चम सहित मौजूद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाया तथा उनकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुनील चम बोले—जमीनी स्तर पर पार्टी को मिलेगी मजबूती
सुनील चम ने कहा कि डा. राज कुमार चब्बेवाल के जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से 52 परिवारों को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इन परिवारों के पार्टी के साथ जुड़ने से वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में बनता मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके साथ मिलकर क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को आगे बढ़ाया जाएगा।
डा. चब्बेवाल ने नए परिवारों का किया स्वागत
डा. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी में शामिल हुए नए परिवारों का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता और परिवार को बनता सत्कार एवं सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं से होती है और जमीनी स्तर पर लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने वार्ड नंबर 34 के अधूरे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का भरोसा भी दिया। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में हरी राम, मोहन लाल, सोहन लाल, मनोहर लाल, वरिंदर सैनी, पवन सैनी, मालती सैनी, रेखा सैनी, नीलम सैनी, अनीता सैनी, कोमल सैनी, मोहित सैनी, आदित्य सैनी, सोहन सिंह, हरदीप सिंह, सरबजीत सिंह, राम केवल, दीपक राय, दलीप कुमार, अशोक कुमार, पवन मिश्रा, संगीता, पूजा, राजू नेहा, रजनी शर्मा, हरप्रीत, रवि, संदीप, मनदीप, सूरज, राम जन्म, ऊषा, प्रिंस, जीवन लाल, सिम्मी, जसप्रीत, कोमल, जतिंदर, राजेश, राकेश, धीरज, रितु, पुनीत, दीपक, सुमन, शुभम, हैप्पी, बलजीत कौर, सोखा, रानी, सुखविंदर सिंह, दीपक, तरसेम लाल, अनिल, मोहम्मद अंसारी, शिखा, मोहम्मद शहजाद और सफीना आदि के नाम शामिल बताए गए।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

