फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
लायंस क्लब फगवाड़ा प्राईड एवं बाबा बालक नाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित 100वें वार्षिक राशन वितरण एवं सम्मान समारोह के दृश्य।

विजय चोपड़ा और डा. राज कुमार चब्बेवाल ने सेवा कार्यों को सराहा, मेयर रामपाल उप्पल सहित अनेक गणमान्य रहे उपस्थित

फगवाड़ा— जरूरतमंद परिवारों तक नियमित रूप से राशन पहुंचाने की सेवा को लगातार आगे बढ़ाते हुए सेवन स्टार हंड्रड पर्सेन्ट एक्टिव लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड एवं बाबा बालक नाथ सेवा समिति ने 100वें राशन वितरण समारोह का आयोजन होटल ग्रैंड एम्बेसडर, फगवाड़ा में किया। सेवा के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर क्लब एवं समिति से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों, दानदाताओं और सहयोगियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह में पंजाब केसरी के मुख्य संपादक विजय चोपड़ा मुख्य अतिथि तथा सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। मेयर रामपाल उप्पल, पी.डी.जी. परमजीत सिंह चावला, पी.डी.जी. हरदीप सिंह खड़का, पी.डी.जी. लायन हरीश बंगा सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य भी उपस्थित रहे।

100वां पड़ाव केवल संख्या नहीं, सेवा की निरंतरता का प्रतीक : लायन गुरदीप सिंह कंग

लायन क्लब फगवाड़ा प्राइड के चार्टर प्रधान एवं लायंस इंटरनेशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (यूथ) लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ. ने विजय चोपड़ा, डा. राज कुमार चब्बेवाल सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाने की सेवा को लगातार जारी रखते हुए संस्थाएं आज 100वें राशन वितरण तक पहुंची हैं। इस दौरान अनेक जरूरतमंद परिवारों को नियमित रूप से राशन उपलब्ध करवाया गया। इसके अलावा संस्था की ओर से शिक्षा, चिकित्सा और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी क्षमता के अनुसार सेवा कार्य किए जाते रहे हैं।

विजय चोपड़ा ने की सेवा कार्यों की सराहना

विजय चोपड़ा ने संस्था द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें पहले भी कई बार लायन गुरदीप सिंह कंग की ओर से आयोजित वार्षिक समारोहों में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि गुरदीप सिंह कंग के नेतृत्व में समाज सेवा का क्रम निरंतर जारी है और जरूरतमंद वर्ग को राशन वितरण का सिलसिला अब 100वें पड़ाव तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड और बाबा बालक नाथ सेवा समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सहयोगी बधाई के पात्र हैं। जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयास समाज में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

डा. चब्बेवाल ने कहा—जरूरतमंदों की सहायता सामूहिक जिम्मेदारी

डा. राज कुमार चब्बेवाल ने 100वें राशन वितरण के अवसर पर संस्था के सदस्यों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब सामाजिक संस्थाएं मिलकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाती हैं तो उसका लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने समाज सेवा के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संस्था के सदस्यों और सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।

सेवा अभियान में सहयोग देने वालों को दिया श्रेय

समिति के संरक्षक धर्मपाल निश्चल ने कहा कि 100वां राशन वितरण केवल एक संख्या नहीं, बल्कि उन सभी दानदाताओं, सहयोगियों और सेवाभावी लोगों की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने लायन गुरदीप सिंह कंग के नेतृत्व में इस अभियान को लगातार अपना सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि संस्थाओं का उद्देश्य केवल राशन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव सहायता पहुंचाना है। लायन गुरदीप सिंह कंग ने इस सेवा अभियान में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, सदस्यों और समाजसेवियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 100वां पड़ाव मंजिल नहीं, बल्कि सेवा के नए संकल्प की शुरुआत है।

शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वालों का सम्मान

समारोह के दौरान समाज सेवा के साथ-साथ शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रहे अध्यापकों और डाक्टरों को भी सम्मानित किया गया।

शीतल कोहली को सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित

समाज सेवक शीतल कोहली को सम्मानित करते हुए श्री विजय चोपड़ा के साथ गुरदीप सिंह कंग इत्यादि।

इस दौरान जय माँ शेरांवाली धार्मिक कमेटी के प्रधान शीतल कोहली को समाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में लंबे समय से निभाई जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया। शीतल कोहली ने कहा कि श्री विजय चोपड़ा जी के हाथों से सम्मान प्राप्त करके उन्हें अपार हर्ष और प्रसन्नता अनुभव हो रही है। उनके लिये यह जीवन का एक यादगार पल है। इस सम्मान से उनका जो उत्साहवर्धन हुआ है, उसके बल पर वे भविष्य में और भी निष्ठा के साथ समाजिक और धार्मिक क्षेत्र में हर संभव सहयोग करते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने संस्था के सदस्यों और सहयोगियों को उनके सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता का यह सिलसिला जारी रखने का संकल्प दोहराया। मंच संचालन मास्टर वरिन्द्र सिंह कंबोज ने बखूबी किया।

इस अवसर पर उद्योगपति अशोक सेठी, आई.पी. खुराना, समाज सेविका चंचल सेठ, एन.आर.आई. लायन सुखदेव राज मनीला, राणा कुलथमिया, लायन संजीव लांबा, लायन सतविंदर सिंह भमरा, बाबा बालक नाथ सेवा समिति के सरपरस्त एस.पी. बसरा, ऑल इंडिया एंटी करप्शन फोरम के जिला प्रधान चंद्रशेखर खुल्लर, लायन डा. अमित शर्मा, प्रिंसिपल रणजीत गोगना, प्रिंसिपल रीटा थापर, अनु आजाद, बोबी चम, पंडित रोहित भार्गव, पंडित वेद प्रकाश, जोन चेयरमैन लायन मीनू भुट्टा, लायंस प्रधान विनीता कुमारी, मनीष कनौजिया, नविता छाबड़ा प्रधान इनरव्हील क्लब, लायन कुलविन्द्र सिद्धू, लायन सुनील ढींगरा, लायन दविन्दर सिंह, लायन जतिन्द्र सहदेव, लायन पवन कुमार, लायन राजेश कुमार बंगा, लायन रणधीर करवल, लायन गौरव कपूर, लायन निखिल वधवा, लायन सतविन्द्र सिंह जस्सल, लायन विपन शर्मा, लायन चेतन अरोड़ा, लायन विनय कुमार बिट्टू, लायन शाम सुंदर, शविन्द्र निश्चल, वी.पी. सिंह अरोड़ा, नरिन्द्र कुमार, मनीष कुमार, शीतल कोहली, बी.एम. पुरी, विजय अरोड़ा, रोहित चोपड़ा, आरती चोपड़ा, विकास चोपड़ा, हरमन, विनिता अहम, प्रिया चोपड़ा, समाज सेवक सतीश बग्गा, पंकज सिंह रावत, कम्प्यूटर टीचर तथा संस्था से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *