फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर - फगवाड़ा के खेड़ा रोड में कपड़े के थैले वितरित करने के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन की टीम व अन्य।

सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज करने और बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ ले जाने का दिया संदेश

फगवाड़ा| नगर निगम फगवाड़ा के कमिश्नर रणदीप सिंह हीर के दिशा-निर्देशों के तहत पूर्व प्रधान नगर कौंसिल फगवाड़ा मलकीयत सिंह रघबोत्रा के सहयोग से प्रेम नगर, खेड़ा रोड के निवासियों को घर-घर जाकर कपड़े के थैले भेंट किए गए।

इस दौरान गृहणियों से अपील की गई कि वे घरेलू उपयोग का सामान खरीदने के लिए बाजार जाते समय घर से कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं और खरीदा हुआ सामान उसी में घर लेकर आएं, ताकि घर में प्लास्टिक के लिफाफे न लाए जाएं।

इस संबंधी जागरूकता का संदेश स्वच्छ भारत मिशन की प्रचारक पूजा शर्मा, सुनीता शर्मा, आशा रानी और अनिल कुमार द्वारा दिया गया। इस अभियान में प्रेम नगर सेवा सोसायटी के प्रधान सुधीर शर्मा ने भी सहयोग किया।

मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य भारत को साफ-सुथरा और हरा-भरा बनाना है, जिसकी पूर्ति हर नागरिक के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा कि गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके सफाई सेवकों के हवाले करना तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से परहेज करना इस मिशन की पूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक संबंधी जानकारी देने वाला एक जागरूकता पोस्टर भी वितरित किया गया। यह पोस्टर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पटियाला द्वारा तैयार किया गया है, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई है।

रघबोत्रा ने बताया कि महिलाओं ने विश्वास दिलाया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल से परहेज करेंगी। उन्होंने कहा कि वे घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार जाते समय कपड़े का थैला घर से साथ लेकर जाएंगी और प्लास्टिक के लिफाफों का इस्तेमाल नहीं करेंगी। इस अभियान के तहत कपड़े के थैले वितरित करने में अश्विनी शर्मा, राजिंदर उप्पल और वंदना शर्मा द्वारा भी सहयोग दिया गया।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *