फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
श्री विश्वकर्मा धीमान सभा की ओर से शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित आयोजित समारोह के दौरान सभा के प्रधान प्रदीप धीमान एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति।

फगवाड़ा। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर श्री विश्वकर्मा धीमान सभा फगवाड़ा की ओर से स्थानीय बंगा रोड स्थित प्राचीन श्री विश्वकर्मा मंदिर में विशेष समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान सभा के पदाधिकारियों, सदस्यों और क्षेत्र की प्रमुख शख्सियतों ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित कर नमन किया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्री विश्वकर्मा धीमान सभा के प्रधान प्रदीप धीमान ने शहीद भगत सिंह के देश की आजादी के लिए दिए गए बेमिसाल योगदान और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि देशभक्ति, क्रांति और कुर्बानी की महान सोच का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगत सिंह की विचारधारा और देश के लिए दी गई कुर्बानी आज भी युवा पीढ़ी को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है। आज के युवाओं को शहीदों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और देश की तरक्की में सकारात्मक योगदान देना चाहिए।

प्रदीप धीमान ने कहा कि मौजूदा समय में युवा पीढ़ी को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की जरूरत है। युवाओं को अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेलों, समाज सेवा और देश की प्रगति के लिए इस्तेमाल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराइयों का त्याग कर स्वस्थ और बेहतर समाज का निर्माण करना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सभा के पदाधिकारियों और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर फूल मालाएं अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह के दौरान उपस्थित संगत और युवाओं के लिए सभा की ओर से लंगर का भी प्रबंध किया गया।

इस अवसर पर जसपाल सिंह लाल, सुरिंदर पाल धीमान, गुरनाम सिंह जूतला, सुभाष धीमान, प्रशांत धीमान, अमोलक सिंह झीता, नरेंद्र सिंह भच्चू, आर.पी. सिंह, जतिन रूपराय, डॉ. कोमल ठाकुर, डॉ. गोपाल कौशल, डॉ. हरजीत भारती, डॉ. समदीशा, डॉ. ओशिन मिड्ढा, डॉ. हैप्पी बजाज, डॉ. जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह रतन, कंचन शर्मा के अलावा सभा के अन्य सदस्य एवं क्षेत्र निवासी उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *