फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर : भाई कन्हैया जी सेवा सिमरन केंद्र में आयोजित मुफ्त आयुष मेडिकल कैंप के दृश्य।

645 मरीजों की हुई जांच, जरूरतमंदों को बांटी दवाइयां

फगवाड़ा: डायरेक्टर आयुर्वेद, पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. परमिंदरजीत कौर के नेतृत्व में आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी का मुफ्त आयुष मेडिकल कैंप भाई कन्हैया जी सेवा सिमरन केंद्र फगवाड़ा में लगाया गया। जिसका उद्घाटन जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. परमजीत कौर द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र पलाही, मानक और अठौली की मेडिकल टीमों द्वारा बुखार, खांसी, उदर रोग, महिला रोग, ब्लड प्रेशर और शुगर आदि से पीड़ित कुल 645 मरीजों का चेकअप करके जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां दी गईं।

आयुर्वेदिक के 329 और होम्योपैथी के 316 मरीजों की जांच की

जानकारी देते हुए डा. गुरदीप सिंह ने बताया कि आयुर्वेदिक के 329 और होम्योपैथी के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा 316 मरीजों की जांच की गई है। कैंप में आए मरीजों के शारीरिक दोषों जैसे वात, पित्त, कफ आदि की जांच करके शरीर की तासीर और मौसम के अनुसार आहार-विहार में बदलाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि व्यक्ति शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रह सके।

इस दौरान डा. परमिंदरजीत कौर ने बताया कि आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक दवाइयां सिर्फ रोग को जड़ से खत्म ही नहीं करतीं, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाती हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह से इन दवाइयों का प्रयोग करने से शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में शामिल डा. गुरदीप सिंह, डा. सुनीता, डा. दीपाली, उप वैद्य पवनदीप सिंह, होम्योपैथिक मेडिकल अधिकारी डा. रमिंदर सिंगला, डा. अंकुश अग्रवाल, वरिंदर कुमार डिस्पेंसर, सहायक अनिल कुमार के अलावा योगा इंस्ट्रक्टर रचना रानी व जसप्रीत आदि उपस्थित थे। डॉक्टरों की टीम द्वारा केंद्र के संचालकों का कैंप को सफल बनाने में सहयोग के लिए विशेष तौर पर आभार प्रकट किया गया।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *