पंजाब प्रधान सुनील पराशर ने सौंपा नियुक्ति पत्र, महिला विंग को और मजबूत करने का संकल्प
फगवाड़ा। श्री ब्राह्मण सभा पंजाब (रजि.) की ओर से संगठन को और मजबूत करने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से फगवाड़ा की मैडम सरजीवन लता शर्मा को श्री ब्राह्मण सभा पंजाब महिला विंग की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में पंजाब प्रधान श्री सुनील पराशर ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपकर नई जिम्मेदारी दी।
महिलाओं की भागीदारी से संगठन होगा और मजबूत : सुनील पराशर
इस अवसर पर पंजाब प्रधान सुनील पराशर ने कहा कि श्री ब्राह्मण सभा पंजाब की ओर से समाज को एकजुट करने के साथ-साथ महिलाओं को भी संगठनात्मक गतिविधियों में आगे लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरजीवन लता शर्मा को सौंपी गई जिम्मेदारी से महिला विंग को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सरजीवन लता शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और लगन से निभाते हुए संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगी। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष को शुभकामनाएं भी दीं।
मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी : सरजीवन लता शर्मा
नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष सरजीवन लता शर्मा ने श्री ब्राह्मण सभा पंजाब की समूची लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने के लिए प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि महिला विंग को जमीनी स्तर पर और सक्रिय करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा तथा समाज सेवा के कार्यों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सभा की लीडरशिप और सभी साथियों का इस विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभा के जनरल सचिव अशोक वसन, अनुशासन कमेटी के चेयरमैन अशोक कालिया, राजन शर्मा तथा सुमिता पराशर ने सरजीवन लता शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

