फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

फगवाड़ा। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव मास्टर हरभजन सिंह बलालो ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि लोक मुद्दों को लेकर और लोगों के हकों की आवाज बुलंद करने के लिए बसपा नेताओं द्वारा लगाए जाने वाले धरने-प्रदर्शन विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज प्रधान और पार्टी हाई कमांड की सहमति के बाद ही लगाए जाएंगे। मा. हरभजन सिंह बलालो ने स्पष्ट किया कि विधानसभा हलका फगवाड़ा की टीम और पार्टी हाई कमांड की अनुमति के बिना लगाए जाने वाले किसी भी धरने-प्रदर्शन में हलके की लीडरशिप न तो अगुवाई करेगी और न ही ऐसे धरने का समर्थन करेगी।

मास्टर बलालो ने बसपा वर्करों और नेताओं से अपील की कि भगवंत मान सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्कर अधिक से अधिक लोगों को बसपा के साथ जोड़ें तथा पार्टी की नीतियों और लोकहित के मुद्दों को घर-घर तक पहुंचाने के प्रयास करें। उन्होंने वर्करों और नेताओं से अपील की कि बसपा के संस्थापक साहिब श्री कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 9 अक्तूबर को आदमपुर में आयोजित की जा रही बसपा की ‘सरकार बनाओ’ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए हर वर्ग के लोगों को लामबंद किया जाए।

मा. हरभजन सिंह बलालो ने बीते दिनों नगर निगम फगवाड़ा की हाउस मीटिंग के दौरान पत्रकार भाईचारे के साथ निगम के मेयर और प्रशासन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को मीटिंग हॉल से बाहर निकालना लोकतंत्र का हनन करने वाला और पत्रकार भाईचारे की आवाज को दबाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का अहम हिस्सा हैं और उन्हें अपनी ड्यूटी निभाने से रोकना किसी भी तरह जायज नहीं है। मास्टर बलालो ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की पूरी टीम पत्रकार भाईचारे के साथ खड़ी है और पत्रकारों के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *