फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
फगवाड़ा के हदियाबाद में आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान ‘मैन ऑफ द मैच’ घनश्याम को सम्मानित करते हुए संतोष कुमार गोगी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, साथ में विजेता टीम के खिलाड़ी।

फगवाड़ा। सरब नौजवान सभा रजि. फगवाड़ा की ओर से हदियाबाद की ग्राउंड में एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी फगवाड़ा और रॉयल क्रिकेट अकादमी जालंधर के बीच क्रिकेट मैच करवाया गया। मैच में एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला सचिव संतोष कुमार गोगी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मैच में रॉयल क्रिकेट अकादमी जालंधर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 170 रन बनाए। रॉयल अकादमी की ओर से राजवीर ने 48 गेंदों पर 58 रनों की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी की टीम ने शुरू से ही आक्रामक बल्लेबाजी की और मात्र 12 ओवरों में 173 रन बनाकर मैच 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में घनश्याम ने 103 रन और बलराज ने 37 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। घनश्याम ने मात्र 51 गेंदों पर 103 रनों की शानदार पारी खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि संतोष कुमार गोगी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना की। उन्होंने विजेता एस.एन.एस. टीम को शुभकामनाएं देते हुए विशेष रूप से ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे घनश्याम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर ट्रेनर हरमिंदर सिंह के अलावा मानव महे, मोहित चांदला, विजय, रितक, शौर्य सकलानी, मनजीत, बलराज, संदीप, मुनीश, गुरप्रीत, प्रभजोत, विशाल, जान, मन्नण, नारव, अदिश, पुलकित, मान आदि उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *