पंजाब में अगली सरकार भाजपा की बनने का किया दावा, कहा—रैली में हुआ बड़ा जुटाव पंजाब में भाजपा की मजबूत मौजूदगी का प्रमाण

फगवाड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आज परागपुर (जालंधर) में आयोजित ‘नशा मुक्त पंजाब’ रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश और अनीता सोम प्रकाश के साथ पूर्व मेयर अरुण खोसला बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ शामिल हुए। भाजपा की यह रैली ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन समारोह के रूप में आयोजित की गई, जिसके तहत पार्टी की चार यात्राओं ने पंजाब के सभी 117 विधानसभा हलकों से गुजरते हुए करीब 4,000 किलोमीटर का सफर तय किया।
रैली में शिरकत के बाद वापसी के दौरान बातचीत करते हुए पूर्व मेयर अरुण खोसला ने बताया कि रैली में लाखों भाजपा समर्थकों का जुटाव इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पंजाब में अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा नशों के मुद्दे को लेकर शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को पूरे प्रदेश में लोगों की ओर से मिले समर्थन ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने, युवाओं को नशों से बचाने और प्रदेश के विकास के लिए भाजपा द्वारा अपनी मुहिम को और मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पंजाब में नशों के मुद्दे को लेकर की गई रैली ने इस गंभीर समस्या को लेकर राजनीतिक और सामाजिक चर्चा को और तेज किया है। इस मौके पर सोनू रावलपिंडी, नितिन चड्ढा, रोशन लाल, महेंद्र थापर, बीरा राम वलजोत पूर्व पार्षद, अनीता रानी पार्षद, जसविंदर कौर पूर्व पार्षद, राजीव पाहवा, परमजीत पम्मा चाचोकी, वीवा, निक्की शर्मा, इंद्रजीत सोनकर पूर्व पार्षद, नीलू पीपारंगी, किरण, उदय शंकर तिवारी, बसंत जी, लाल बचन, साबी, संगीता, शीला, सुधीर सिंह, कविता सहित अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

