फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों के साथ गणमान्य एवं प्रबंधक।

फगवाड़ा। ब्रह्मलीन श्री स्वामी गंगानंद पर्वत जी महाराज के शुभ आशीर्वाद से दुग्गलां जठेरे, हदियाबाद फगवाड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में नमन किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण रंगबरंगी सुन्दर लाइटों से जगमगाता भवन और नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियां रहीं। बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी, उनके परम मित्र सुदामा तथा भक्त मीराबाई की वेशभूषा धारण कर भक्तिमय गीतों और भजनों पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। बच्चों की इन सुंदर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और खूब सराहना बटोरी।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ तथा सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल भी विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री कृष्ण द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता में दिए गए अमर उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया।

जठेरे दुग्गलां वैलफेयर सोसायटी (रजि.) हदियाबाद फगवाड़ा की ओर से कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अलावा समारोह में पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कमेटी प्रधान जय देव दुग्गल ने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे बच्चों में योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के प्रति श्रद्धा और भक्ति की भावना पैदा करना है, ताकि वे बड़े होकर भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाते हुए कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बन सकें।

समारोह के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे की सेवा भी अटूट रूप से बरताई गई।

इस अवसर पर अनूप दुग्गल, सुनील दुग्गल, पंडित अनिल भारद्वाज, सौरव दुग्गल, अजय दुग्गल, दीपक दुग्गल, संदीप भारद्वाज, संजय दुग्गल, बिंदर दुग्गल, दिनेश मनु भंडारी, अनिरुद्ध कुमरा, निधि, निताशा, सोनाली, कनिका, अंकिता दुग्गल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्र निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *