फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर : श्री हनुमानगढ़ी में आयोजित बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए चेयरमैन बलदेव राज शर्मा, प्रधान इन्द्रजीत करवल, एडवोकेट रविन्द्र शर्मा इत्यादि।

फगवाड़ा। विजय दशमी उत्सव से पहले श्री रामलीला के भव्य आयोजन को लेकर कौमी सेवक रामलीला एवं त्योहार कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा, प्रधान इन्द्रजीत करवल तथा महासचिव राजेश शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी श्री रामलीला मंचन सहित अन्य त्योहारों के आयोजनों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही कमेटी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों और जिम्मेदारियों का भी ऐलान किया गया।

बैठक के दौरान जारी की गई सूची के अनुसार एडवोकेट रवींद्र कुमार शर्मा को प्रोजेक्शन डायरेक्टर, कीमती लाल शर्मा, कृष्ण बजाज, वेद प्रकाश तनेजा तथा गुरदीप सैनी को सरपरस्त बनाया गया। लक्ष्मण दास सुमन, विक्रम शर्मा तथा अवतार पम्मा को सीनियर वाइस प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पंकज चावला, मनोज शर्मा, रजत भारद्वाज तथा साहिल भार्गो को उप प्रधान, रमन शर्मा को कैशियर तथा किशोर हीर, नरिंदर निंदी और शमशेर सिंह को निर्देशक नियुक्त किया गया। अशोक कुमार को सचिव एवं स्टोर इंचार्ज तथा दविंदर बब्बी और रिक्की खोसला को स्टोर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

इसी प्रकार हरजिंदर गोगना को मंच सचिव, महेश कनौजिया और रामपाल सुमन को संगठन प्रभारी बनाया गया। सुरिन्द्र शिंदा और बलजीत सुमन को मंच एवं स्क्रीनिंग प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि उनकी टीम में अंकुश, जय, साहिल तथा अमित सुमन को विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई हैं।

स्वागत समिति में बब्बी गोस्वामी, प्रेम शर्मा, सौरव, चरणजीत चन्नी, पारस तथा अमन काला को शामिल किया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का विश्वास दिलाया।

चेयरमैन बलदेव राज शर्मा और प्रधान इन्द्रजीत करवल ने कहा कि विजय दशमी उत्सव से पहले श्री रामलीला का भव्य आयोजन करवाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य आपसी सहयोग तथा बेहतर तालमेल के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही श्री रामलीला में भाग लेने वाले कलाकारों की रिहर्सल का सिलसिला भी शुरू कर दिया जाएगा।

कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि श्री रामलीला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज को भगवान श्री राम के आदर्शों, मर्यादा और सदाचार का संदेश देने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए आयोजन की तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए विभिन्न सदस्यों को उनकी क्षमता और जिम्मेदारी के अनुसार कार्य सौंपे गए हैं।

इस अवसर पर कमेटी के अन्य सदस्य एडवोकेट निशांत शर्मा, प्रवेश गुलाटी, भाटिया, कृष्णा, राज कुमार राजू, भाटिया, परमजीत आदि भी उपस्थित रहे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *