फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
फगवाड़ा के बंगा रोड पर लड्डू बांट कर परगट सिंह के पंजाब प्रधान बनने की खुशी मनाते हुए विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता।

फगवाड़ा, 3 अक्टूबर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रधान के रूप में परगट सिंह की नियुक्ति पर फगवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से खुशी का इजहार किया गया। स्थानीय बंगा रोड स्थित जनता मेडिकल के नजदीक थाना सिटी के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई।

इस मौके पर जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, फगवाड़ा के विधायक एवं रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सरदार बलविंदर सिंह धालीवाल विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परगट सिंह के पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने पर बधाई देते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान ने एक अनुभवी और जुझारू नेता को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है।

धालीवाल ने कहा कि परगट सिंह ने खेल के मैदान से लेकर राजनीति तक अपनी अलग पहचान बनाई है। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन के तौर पर उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया तथा बाद में पंजाब की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वह जालंधर कैंट से विधायक रहे हैं और पंजाब सरकार में शिक्षा एवं खेल मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उन्होंने कहा कि परगट सिंह के अनुभव, अनुशासन और संगठन को साथ लेकर चलने की सोच से पंजाब कांग्रेस को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को परगट सिंह की अगुवाई में पूरी एकजुटता के साथ लड़ेगी और पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेगा।

धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक संगठन है और इसमें सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के विभिन्न वर्गों और संगठनों को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर कांग्रेस के एससी, एसटी, ओबीसी सेल, महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *