कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर और अमृतसर के प्रधानों ने जताया आभार
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के फगवाड़ा स्थित निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
इस दौरान कपूरथला से नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चेतन सूरी, होशियारपुर से नितिन गुप्ता ‘नन्नू’, जालंधर से अशोक सरीन ‘हिक्की’ तथा श्री अमृतसर साहिब से सलिल कपूर का श्री विजय सांपला एवं फगवाड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। विजय सांपला के अलावा पूर्व नगर कौन्सिल प्रधान बलभद्र सेन दुग्गल, नगर सुधार ट्रस्ट फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज और आशु सांपला इत्यादि ने नवनियुक्त प्रधानों का मुंह मीठा करवाकर उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों से अपने-अपने जिलों में पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर लगातार मेहनत करने का आह्वान किया।
मीडिया से बातचीत करते हुए कपूरथला के नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष चेतन सूरी ने कहा कि सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर संगठन पूरी ताकत के साथ काम करेगा।
इस अवसर पर महिंन्द्र पाल थापर, प्रमोद मिश्रा, बल्लू वालिया, राज कुमार राणा, अशोक दुग्गल, सुरिंदर जॉर्डन, विनायक पराशर, लोकेश बाली, अनिरुद्ध कुमार, अमित कुमार, निखिल चड्ढा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.