फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
फोटो : मां अंबे गर्ल्स स्कूल, फगवाड़ा की बॉक्सर अर्शजीत कौर को विजेता घोषित किए जाने का दृश्य।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

फगवाड़ा। मां अंबे गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भाणोकी, फगवाड़ा की बारहवीं कक्षा की छात्रा अर्शजीत कौर ने नॉर्थ जोन मुए थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। जम्मू यूनिवर्सिटी में 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित इस चैंपियनशिप में आठ राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

स्कूल की प्रिंसिपल कुलविंदर कौर परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्शजीत कौर ने अंडर-18 के 75 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्कूल और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस जीत के साथ अर्शजीत ने साबित किया है कि लगन, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ खेलों के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

स्कूल के चेयरमैन निर्मल सिंह और श्रीमती हरभजन कौर ने अर्शजीत कौर को बधाई देते हुए उसे भविष्य में और अधिक मेहनत करने तथा नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन निर्मल सिंह की बेटी दविंदर कौर और पोती अखीला ने भी अर्शजीत कौर तथा उसकी कोच अंशिका को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि कोच अंशिका ने भी इस चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है।

स्कूल के वाइस चेयरमैन के.के. सरदाना, स्कूल सचिव अवतार सिंह और सुदागर सिंह ने अर्शजीत कौर की उपलब्धि की सराहना करते हुए उसके परिवार और समस्त स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस शिक्षण संस्थान में छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि वे अपनी प्रतिभा के दम पर स्कूल, माता-पिता और देश का नाम रोशन कर सकें।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *