📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँइंजीनियर प्रदीप चुटानी और वंदना चुटानी ने किया ज्योति पूजन
डा. राजकुमार चब्बेवाल सहित नतमस्तक होने पहुंचे गणमान्य; गायक निर्मलजीत और दीप कौर ने भेंटों से बांधा समां
फगवाड़ा। सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा और सर्व नौजवान वेलफेयर सोसायटी (रजि.) की ओर से 36वें वार्षिक सामूहिक विवाह समारोह के उपरांत मां दुर्गा जी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए आयोजित की जाने वाली वार्षिक शुक्राना चौकी न्यू स्टार सिटी, बसंत नगर, फगवाड़ा में श्रद्धा और उत्साह के साथ करवाई गई।
धार्मिक श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगे इस समारोह में शहर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक शख्सियतों ने नतमस्तक होकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डा. राजकुमार चब्बेवाल, सांसद एवं आम आदमी पार्टी के फगवाड़ा विधानसभा हलका इंचार्ज विशेष रूप से शामिल हुए।
ज्योति पूजन की रस्म इंजीनियर प्रदीप चुटानी, एस.डी.ओ. सीवरेज बोर्ड, और उनकी धर्मपत्नी वंदना चुटानी ने निभाई, जबकि चुनरी की रस्म समाजसेवी राज कुमार मट्टू ने अदा की।
गायक निर्मलजीत और गायिका दीप कौर ने भेंटों से बांधा समां
महामाई की चौकी के दौरान पंजाबी गायक निर्मलजीत और गायिका दीप कौर ने अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से महामाई की महिमा का सुंदर गुणगान किया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए मां दुर्गा भवानी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे समारोह के दौरान भक्तिमय और धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
मिलजुल कर धार्मिक आयोजन से आपसी भाईचारे होता है मजबूत : चब्बेवाल
मुख्य अतिथि डा. राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि सर्व नौजवान सभा की ओर से सामूहिक विवाह समारोह जैसे वर्ष के सबसे बड़े प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद परमात्मा के शुक्राने के रूप में धार्मिक आयोजन करवाना बेहद सराहनीय प्रयास है।
सभा के सलाहकार बोर्ड के सदस्य संतोष कुमार गोगी ने बताया कि हर वर्ष यह धार्मिक समारोह करवाया जाता है, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि डा. राजकुमार चब्बेवाल, समारोह में शामिल गणमान्यों, संगत और सहयोग देने वाले सभी सज्जनों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और परमात्मा के आशीर्वाद से ही ऐसे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सर्व नौजवान सभा और सर्व नौजवान वेलफेयर सोसायटी भविष्य में भी समाज सेवा के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों को पूरी लगन और समर्पण से जारी रखेंगी।
इस अवसर पर महामाई जी के चरणों में विश्व के कल्याण, सुख-शांति और पंजाब की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। मुख्य अतिथि और सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के दौरान मंच संचालन लेक्चरार हरजिंदर गोगना ने बखूबी किया। इस अवसर पर जसबीर सिंह सेवानिवृत्त डी.एस.पी.; प्रितपाल कौर तुली और अंकुश ओहरी पार्षद; सभा के महासचिव विजय कुमार; शिव हांडा; पवन कुमार; विक्की सिंह; जसपाल पंडोरी; शिव कुमार; गुरदीप सिंह तुली; मदन लाल कोरोतानिया; वितिन पुरी; रणजीत सिंह बेदी; रविंदर सिंह राय; परमजीत राय; गुलशन कपूर; जगजीत सेठ; राकेश कोछड़; राज संधू, सेवानिवृत्त एस.डी.ओ.; नरेंद्र सैनी; सतनाम सिंह राणा; नरेश कोहली; मैडम आशू बग्गा; मैडम गुरजीत कौर; मैडम सुखप्रीत कौर; मैडम नवजोत कौर; मैडम जसप्रीत कौर; शंकर मट्टू; साहिबजीत साबी; जशन मेहरा; बख्शिश राम; गुरशरण बासी; राम लुभाया पंडोरी; सुधा बेदी; करमजीत सिंह; अमृत माहल; मनिंदर सिंह जौहल; शुभम शर्मा; चरणप्रीत सिंह; सौरव मल्हण; अमनदीप सिंह; सौरव; तेजविंदर दोसांझ; करनदीप कैंडी; संजीव गुप्ता; नंद सोनी; अशोक कुमार और बलबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
