फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
फगवाड़ा से कपूरथला के लिए रवाना होते हुए भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के प्रदेश प्रधान मनजीत सिंह राय एवं किसान साथी।

भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) ने डी.सी. कपूरथला को सौंपा ज्ञापन

फगवाड़ा 10 अगस्त (राममूर्ति लाली) भारतीय किसान यूनियन दोआबा का एक बड़ा जत्था आज प्रदेश प्रधान मनजीत सिंह राय के नेतृत्व में फगवाड़ा से कपूरथला के लिए रवाना हुआ।

इस अवसर पर बातचीत करते हुए प्रदेश प्रधान मनजीत सिंह राय ने बताया कि फगवाड़ा शुगर मिल मालिकों की ओर बकाया 28 करोड़ रुपये की तुरंत अदायगी की मांग समेत अन्य किसान मुद्दों से संबंधित एक मांग पत्र आज डिप्टी कमिश्नर कपूरथला को दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मांग पत्र में पिछले सीजन के दौरान सरकार की ओर से अब तक जारी न किए गए गन्ने के 68 रुपये 50 पैसे प्रति क्विंटल मूल्य तथा गन्ना मिलों की ओर से किसानों को गुमराह करके 41 रुपये 60 पैसे प्रति क्विंटल पेनल्टी काटे जाने के मुद्दे भी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और शुगर मिल मालिक बार-बार बैठकों के दौरान किए गए वादों से मुकरकर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। ऐसी घटिया हरकतों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें स्वीकार नहीं की गईं और गन्ना मिल फगवाड़ा के मालिकों की ओर बकाया 28 करोड़ रुपये की तुरंत अदायगी नहीं करवाई गई तो 20 अगस्त, वीरवार को फगवाड़ा के जी.टी. रोड स्थित शुगर मिल चौक में धरना लगाया जाएगा।

इस दौरान अन्य किसान नेताओं ने भी पंजाब सरकार और मिल मालिकों को चेतावनी दी कि किसानों को गुमराह कर उनके सब्र का इम्तिहान न लिया जाए।

इस अवसर पर कुलविंदर सिंह काला सरपंच एवं सर्कल प्रधान फगवाड़ा, वरिष्ठ किसान नेता हरभजन सिंह बाजवा, माखन सिंह टोडरपुर, हरजिंदर सिंह, गुरचेतन सिंह तख्खर, रशपाल सिंह, तरसेम सिंह ढिल्लों, हरजीत सिंह ढेसी, चूहड़ सिंह गंडम, बलजीत सिंह हरदासपुर, दीप लखपुर, शरणजीत सिंह अठौली, अमरीक सिंह, मनजीत सिंह लल्ली, दविंदर सिंह संधवा, निर्मल सिंह सल्ल, नछत्तर सिंह संधवां, हरविंदर सिंह खुंखुन, हरविंदर सिंह पंच, कुलजीत सिंह खेड़ा, बलविंदर सिंह बड़ा पिंड, दविंदर सिंह संधू, मेजर सिंह अठौली, इंद्रजीत सिंह लखपुर, कुलबीर सिंह औजला, रविंदर सिंह, गुरमुख सिंह, हरजोत सिंह, सरबजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान नेता और गन्ना काश्तकार उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *