भाजपा ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत बांटे राष्ट्रीय ध्वज
भारतीय जनता पार्टी की ओर से केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत फगवाड़ा में एक विशेष कार्यक्रम फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए। उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं तथा अन्य लोगों को भी इस राष्ट्रीय अभियान से जुडऩे के लिए प्रेरित करें।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय सांपला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता और बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और इसे निर्धारित नियमों के अनुसार अपने घर पर फहराए।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करें और उन्हें तिरंगा अभियान के महत्व की जानकारी दें। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प लिया कि वे अधिक से अधिक परिवारों को अभियान से जोड़ेंगे और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश घर-घर पहुंचाएंगे।
कार्यक्रम में तेजस्वी भारद्वाज, मोहिंदर पाल थापर, आशु पुरी, आशु सांपला, बल्लू वालिया, अशोक दुग्गल, प्रमोद मिश्रा, राजकुमार राणा, रमन नेहरा, शिवरंजन दुग्गल, संदीप वर्मा, दीपक मल्होत्रा, सोखा भगतपुरा, राजू प्राशर, विनायक प्राशर, लोकेश बाली, सुरिंदर जॉर्डन, अनिरुद्ध कुमरा, राजिंदर सोंधी, भारती शर्मा, रजनी बाला, चंदा मिश्रा, अंजलि पांडे, दीनबंधु पांडे, जतिन कुमार, सिद्धार्थ राज, हर्ष भल्ला, राजिंदर वर्मा, सनी बेदी, गुरदीप, सौरभ सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
