फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर : फगवाड़ा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित विश्वकर्मा पार्क में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृश्य। [DNW]

लघु उद्योग भारती फगवाड़ा की ओर से इंडस्ट्रियल एरिया फगवाड़ा स्थित विश्वकर्मा पार्क में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना और उत्साह के साथ मनाया गया।

समारोह में मौजूद सैकड़ों गणमान्यों ने राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे की भावना का प्रदर्शन किया। इस दौरान डा. ममता गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में जबकि लघु उद्योग भारती की स्टेट वाइस प्रेजीडेंट श्रीमती सीमा धूमल ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज करवाई।

समारोह की अध्यक्षता फगवाड़ा शाखा के प्रधान इंदर पाल खुराना ने की। इस दौरान लघु उद्योग भारती के स्टेट आई.पी.पी. अशोक गुप्ता, स्टेट वाइस प्रेजीडेंट अशोक सेठी तथा आई.पी.पी. पंकज गौतम भी विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने भी समारोह में शामिल होकर कार्यक्रम की रौनक एवं गर्मजोशी को बढ़ाया।

राष्ट्रीय तिरंगा फहराने की रस्म के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद इंदर पाल खुराना ने सभी गणमान्यों का स्वागत करते हुए 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में एम.एस.एम.ई. क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। छोटे एवं मध्यम उद्योग रोजगार के बड़े स्रोत हैं और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ देश के आर्थिक विकास को गति प्रदान करते हैं।

विशेष अतिथि सीमा धूमल ने तेज एवं टिकाऊ औद्योगिक विकास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उन महान योद्धाओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदानों के बारे में जागरूक करना बेहद जरूरी है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया।

मुख्य अतिथि डा. ममता गौतम ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए पूरे समाज को योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य एक मजबूत राष्ट्र की नींव है। उन्होंने सभी को दैनिक जीवन में व्यायाम को अपनी आदत बनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि शरीर के साथ-साथ मन भी स्वस्थ रहे। मेहमानों के लिए नाश्ते का विशेष प्रबंध किया गया था।

आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि डा. ममता गौतम तथा विशेष अतिथि सीमा धूमल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन जे.सी.आई. जोन-1 की पास्ट जोन प्रेजीडेंट ज्योति सहदेव ने प्रभावशाली ढंग से किया।

इस अवसर पर सुरिंदर चावला, नवीन अग्रवाल, अनुज जैन, गौरव सहदेव, गुलशन मनचंदा, पुनीत गुप्ता, सुबोध सोबती, गौरव हांडा, चंद्र गुप्ता, महेंद्र सेठी, हरभजन लक्की, समीर कालड़ा, राजिंदर सोंधी, सुमित शर्मा, राकेश सूद, बॉबी सिंगला, ओम उप्पल, मुकेश गोयल, प्रशांत उप्पल, गौरव गुप्ता के अलावा इनरव्हील क्लब से श्रीमती कविता उप्पल, नंदनी हांडा, रोहिणी खुराना, पारुल जैन, नूपुर गुप्ता, रितिका गुप्ता, स्वाति बग्गा सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *