भक्तों के कष्ट हरती है माँ छिन्मस्तिका : कंग परिवार
फगवाड़ा/होशियरपुर 18 अगस्त (राम मूर्ति लाली) ब्लाक विकास एवं पंचायत विभाग फगवाड़ा में पंचायत सचिव के पद पर तैनात मलकीत चंद कंग एवं उनके परिवार की ओर से हर वर्ष की तरह सावन महीने के नवरात्रों में माता चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक होने जाने वाली संगत की सेवा के लिए चोहाल के निकट फलों का लंगर लगाया गया।
लंगर की शुरुआत कामरेड रणदीप सिंह राणा साहनी ने करवाई। उन्होंने कंग परिवार की ओर से किए जा रहे इस सेवा कार्य की भरपूर सराहना की। कामरेड राणा ने माता चिंतपूर्णी के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि माता सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें।
पंचायत सचिव मलकीत चंद तथा उनके साथ मौजूद पूर्व सरपंच कुलदीप राम सपरोड़ ने बताया कि उनके परिवार पर माता चिंतपूर्णी की अपार कृपा है, जिसके चलते उनकी माता चिंतपूर्णी के दरबार में विशेष आस्था है। उन्होंने बताया कि परिवार की ओर से प्रत्येक वर्ष सावन महीने के नवरात्रों के दौरान लगने वाले मेले में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए फलों का लंगर लगाया जाता है।
उन्होंने माता चिंतपूर्णी के समक्ष प्रार्थना करते हुए कहा कि माता सभी श्रद्धालुओं की चिंताएं दूर करें तथा उनकी प्रार्थनाएं एवं मनोकामनाएं पूरी हों। लंगर की सेवा निभाने वालों में राजेश स्याल हिल गार्डन चिंतपूर्णी रोड, ठेकेदार सिमर चंद ब्लॉक समिति सदस्य दरवेश पिंड, मंगत राम सपरोड़, अमनदीप बद्धन, कुलदीप कुमार सरपंच जगतपुर जट्टां, आज्ञापाल सिंह खलवाड़ा, हरभजन सिंह साहनी, सोमनाथ पूर्व सरपंच कृपालपुर कॉलोनी, बिंदर सिंह, ठेकेदार जोगी राम, रवि कुमार साहनी, रोहित कंग, निक्का बद्धन, देवराज सपरोड़, रघबीर, पूर्व सरपंच रामपाल साहनी, अमन, निक्का, राहुल, शिवयश, संतोष, जीत राम ठेकेदार, राम मूर्ति लाली, विजय कुमार नारंगपुर, सोनू कृपालपुर कॉलोनी सहित अन्य श्रद्धालु एवं सेवादार शामिल थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
