चक्क प्रेमा में जन्माष्टमी का रंग, बाल गोपाल के दर्शन को उमड़ी श्रद्धा
शिव भगवती मंदिर में भक्ति गीतों व कथा-कीर्तन से सजी रात, समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश ने नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद
फगवाड़ा/राममूर्ति लाली — भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शिव भगवती मंदिर गांव चक्क प्रेमा, तहसील फगवाड़ा में श्रद्धा और भक्ति का ऐसा माहौल बना कि मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी स्व. पंडित भाग राम एवं माता तेजो देवी के परिवार तथा एन.आर.आई. भाइयों के सहयोग से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
समारोह में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भक्ति संगीत ने श्रद्धालुओं को बांधे रखा। प्रेम मान एंड म्यूजिकल ग्रुप, मिस तानिया तथा संत प्रीतम दास संगतपुर ने भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी जी की महिमा से जुड़े भक्तिमय गीतों एवं कथा-कीर्तन के माध्यम से संगत को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। मंदिर की संकीर्तन मंडली ने भी ‘राधे-राधे’, ‘हाथी घोड़ा पालकी’, ‘जय कन्हैया लाल की’ सहित अन्य भक्ति रस से भरपूर गीतों का गायन कर अपनी श्रद्धा प्रकट की।
बाल रूप लड्डू गोपाल के दर्शन को पहुंचीं अनीता सोम प्रकाश
समारोह के दौरान समाज सेविका अनीता सोम प्रकाश विशेष तौर पर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने सुंदर पालने में सुशोभित भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल जी के दर्शन कर नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समूह संगत को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए श्रीमद्भागवत गीता के ज्ञान से प्रेरणा लेने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाएं आज भी मनुष्य को जीवन में सही मार्ग चुनने, कर्तव्य के प्रति सजग रहने और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की प्रेरणा देती हैं।
भक्ति के साथ सेवा का भी संदेश
जन्माष्टमी समारोह में धार्मिक श्रद्धा के साथ सेवा की भावना भी देखने को मिली। प्रबंधकों की ओर से कार्यक्रम में शामिल कलाकारों, संत समाज एवं गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, जबकि सेवादारों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की सेवा बरताई गई।
समारोह में पंडित योगिन्द्र, सोम दत्त शर्मा, बाबा सुरजीत कौर, कमेटी प्रधान मनजीत सिंह कुलार, परमिंदर कुमार, नंबरदार जसवीर सिंह, बलबीर सिंह, राजीव, रामजी गुलाबगढ़, रशपाल सिंह इटली, हरमेश लाल, जसबीर बंगड़, बलवीर बेगमपुर, गोरा, जगजीवन, बिंदर, रिक्की, सुमीर, रवि, वरुण, आदित्य, आरती, नीरू शर्मा, सविता शर्मा, परमिला रानी, चेतना, सरगम, हिमानी, मोनिका, मन्नत शर्मा, सहज, दृष्टि, रिया, बबिता, रीतू, रजनी आदि उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

