📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँट्रेड विंग फगवाड़ा के चेयरमैन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से की बैठक
कहा—व्यापारियों की समस्याओं का उचित समाधान उनकी प्राथमिकता
फगवाड़ा। शहर फगवाड़ा के बाजारों में लगातार बनी रहने वाली ट्रैफिक की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग फगवाड़ा के चेयरमैन सुशील बॉबी चम द्वारा जिला कपूरथला के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बॉबी चम ने आम आदमी पार्टी के जिला चेयरमैन कंवर इकबाल सिंह और हलका भुल्लथ के चेयरमैन लक्ष्य चौधरी की मौजूदगी में अतिरिक्त कमिश्नर कपूरथला रविंदर अरोड़ा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फगवाड़ा के बाजारों में ट्रैफिक की समस्या संबंधी विचार-विमर्श किया।
उन्होंने अधिकारियों को बताया कि फगवाड़ा के मुख्य बाजारों में ट्रैफिक की समस्या के कारण राहगीरों, दुकानदारों और आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाजारों में यातायात को सुचारू बनाने के लिए इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से विचार किया गया है और जल्द से जल्द ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने उम्मीद जताई कि श्राद्ध के बाद शुरू होने जा रहे त्योहारी सीजन में शहरवासियों और बाजारों में आने वाले लोगों को ट्रैफिक से बड़ी राहत मिलेगी। बॉबी चम्म ने कहा कि आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और शहर की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी पहली जिम्मेदारी है, जिसे वह पूरी तनदेही के साथ निभाते रहेंगे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
