* मल्टीपल चेयरमैन लायन दविन्द्र पाल अरोड़ा ने करवाई शुरुआत
* सार्वजनिक स्थलों पर करेंगे छायादार वृक्षों का रोपण : लायन गुरदीप कंग

चित्र : डी-न्यूज़
फगवाड़ा। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी सेवन स्टार हंड्रेड परसेंट एक्टिव लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड द्वारा बरसाती मौसम को देखते हुए हर वर्ष की तरह पौधारोपण परियोजना का शुभारंभ नेत्रहीन वृद्ध आश्रम सपरोड़ में पौधे लगाकर किया गया। क्लब के चार्टर प्रधान एवं लायंस इंटरनेशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (यूथ) लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ. के नेतृत्व में आयोजित इस प्रोजेक्ट के दौरान लायंस इंटरनेशनल 321-डी के मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन (फूड फॉर हंगर) लायन दविंदर पाल अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने अपने कर-कमलों से पहला पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ करवाया। लायन अरोड़ा ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, शुद्ध वातावरण तथा प्राकृतिक संतुलन का महत्वपूर्ण स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रत्येक संस्था तथा प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए, ताकि आने वाली पीढिय़ों को हरा-भरा एवं स्वच्छ वातावरण मिल सके। क्लब प्रधान लायन गुरदीप सिंह कंग ने कहा कि सेवन स्टार लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड द्वारा प्रत्येक वर्ष विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि क्लब का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी देखभाल सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान से जुडऩे की अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी वृक्ष बनने तक देखभाल करे, तो पर्यावरण से जुड़ी अनेक समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा भविष्य में भी ऐसे समाज सेवा के प्रोजेक्ट लगातार जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड के सचिव लायन संजीव लांबा, कैशियर लायन सतविंदर सिंह भमरा, पी.आर.ओ. लायन वरुण वधवा के अलावा धर्मपाल निश्चल, लायन मास्टर प्रणब कंग, लायन शाम सुंदर अरोड़ा, लायन विजय अरोड़ा, लायन विपिन शर्मा, लायन विनय कुमार बिट्टू, लायन शुभम कलूचा, लायन राज कुमार राजू, लायन निखिल वधवा आदि उपस्थित थे।
