📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँडॉ. एस. राजन और समाजसेवी साहिल कलूचा ने किया शुभारंभ, रामलीला में राम जन्म और सीता जन्म के दृश्य बने आकर्षण का केंद्र
फगवाड़ा, 13 अक्टूबर (दिग्विन्द्र राणा)। कौमी सेवक रामलीला एवं त्यौहार कमेटी की ओर से श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में विजय दशमी के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीरामलीला की दूसरी नाइट में भगवान श्रीराम और माता सीता के जन्म से जुड़े प्रसंगों का मंचन किया गया। निर्देशक नरिंद्र शर्मा निंदी और किशोर हीर के निर्देशन में प्रस्तुत इन दृश्यों ने दर्शकों को रामायण की पौराणिक कथा से जोड़ा।
कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा और प्रधान इंद्रजीत करवल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एस. राजन और समाजसेवी साहिल कलूचा ने संयुक्त रूप से ज्योति प्रज्ज्वलित करके तथा रिबन काटकर किया।
पुत्रेष्टि यज्ञ से राम जन्म तक, मंच पर सजी रामायण की कथा
रामलीला के दौरान अयोध्या के राजा दशरथ की संतान प्राप्ति की चिंता और महर्षि वशिष्ठ के आग्रह पर श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ करवाने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। कथा के अनुसार, यज्ञ के फलस्वरूप राजा दशरथ के महल में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के रूप में चार राजकुमारों का जन्म होता है।
वहीं, जनकपुर में अकाल के कारण वर्षा की कामना से राजा जनक स्वयं खेत में हल चलाते हैं। इसी दौरान धरती से माता सीता के प्रकट होने का दृश्य मंचित किया गया। दोनों प्रसंगों ने रामलीला की दूसरी नाइट को धार्मिक और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।
मंच संचालन और आयोजन में इनकी रही भूमिका
कार्यक्रम का मंच संचालन लेक्चरार हरजिंदर गोगना ने बखूबी किया। इस अवसर पर प्रोजेक्शन डायरेक्टर रविंद्र कुमार नीटा एडवोकेट, सरपरस्त कृष्ण बजाज, कीमती लाल शर्मा, वेद प्रकाश तनेजा, गुरदीप सैनी, सीनियर वाइस प्रधान लक्ष्मण दास सुमन, अवतार पम्मा, विक्रम शर्मा, वाइस प्रधान पंकज चावला, साहिल भार्गो, मनोज शर्मा, निर्देशक किशोर हीर, नरिंदर निंदी, शमशेर सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, कैशियर रमन शर्मा, सचिव एवं स्टोर इंचार्ज अशोक कुमार, दविंदर बब्बी, संगठन मंत्री महेश कनौजिया, रामपाल सुमन, स्टेज सचिव हरजिंदर गोगना सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अलावा बलजीत सुमन, सुरिंदर सुमन, राम सिंह, राजकुमार राजू, चरणजीत चन्ना, निशांत शर्मा, मनोज टंडन, अमित सुमन, पारस भारद्वाज, चंदर कनोजिया और शारू कनोजिया सहित बड़ी संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
रामलीला की दूसरी नाइट में प्रस्तुत राम जन्म और सीता जन्म के प्रसंगों के माध्यम से धार्मिक आस्था, भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए
👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ
