फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर: जालंधर में आयोजित रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3070 के ‘जेनेसिस मीट एंड ग्रीट 2026’ समारोह के दृश्य।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

फगवाड़ा, 13 अक्टूबर (दिग्विन्द्र राणा)। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3070 की ओर से जालंधर स्थित होटल कंट्री इन में ‘जेनेसिस मीट एंड ग्रीट 2026’ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में आगामी रोटरी कार्यकाल 2027-28 की तैयारियों, क्लबों की गतिविधियों को अधिक प्रभावशाली बनाने और समाजसेवा के कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ फगवाड़ा जैम्स के अध्यक्ष एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन रोटेरियन सुनील चम अपने साथियों रोटेरियन दीपक गुप्ता और सार्जेंट एट आर्म्स रोटेरियन सुखबीर सिंह किनरा के साथ शामिल हुए।

समारोह के दौरान रोटरी क्लब ऑफ फगवाड़ा जैम्स के अध्यक्ष सुनील चम ने लकी ड्रॉ जीता। इस उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल सिंघल ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान अनिल सिंघल ने क्लब अध्यक्ष के रूप में कम समय में सुनील चम द्वारा निभाई जा रही जिम्मेदारियों और क्लब की गतिविधियों में उनके योगदान की सराहना की।

सुनील चम ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य समाजसेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि साथी रोटेरियनों के सहयोग से फगवाड़ा में रोटरी की सेवा गतिविधियों को और मजबूत बनाने के प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने जिला नेतृत्व की ओर से मिल रहे मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

समारोह का एक प्रमुख उद्देश्य वर्ष 2027-28 के लिए नामित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन इंजीनियर विजय सहदेव और जिला टीम के सदस्यों का परिचय करवाना तथा आगामी कार्यकाल की तैयारियों के लिए साझा रणनीति तैयार करना था। इसके साथ ही वर्ष 2028-29 के लिए अगले डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हरविंदर सिंह योगी के कार्यकाल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। समारोह में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नरों और अनुभवी रोटेरियनों की मौजूदगी को नई टीम के लिए मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण अवसर माना गया। सुनील चम ने कहा कि इस तरह के आयोजन विभिन्न रोटरी क्लबों को अपने अनुभव साझा करने, आपसी तालमेल बढ़ाने और समाजसेवा की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने का अवसर देते हैं। समारोह में पीडीजी मनमोहन जैरथ सहित जिले के विभिन्न क्लबों के सदस्य उपस्थित थे।



Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *