फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर : श्री हनुमानगढ़ी में आयोजित रामलीला के दौरान लक्ष्मण मूर्छा नाईट के दृश्य।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

फगवाड़ा, 19 अक्टूबर: फगवाड़ा के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में कौमी सेवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला की आठवीं नाइट में लक्ष्मण मूर्छा और अपने अनुज की हालत देखकर व्याकुल हुए भगवान श्रीराम के भावुक प्रसंग ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। मंच पर मेघनाद के शक्तिबाण से लक्ष्मण के मूर्छित होने से लेकर हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाकर उनके प्राणों की रक्षा करने तक के दृश्यों का प्रभावशाली मंचन किया गया।

कमेटी चेयरमैन बलदेव राज शर्मा एवं प्रधान इंद्रजीत करवल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, हलका विधायक बलविंद्र सिंह धालीवाल, शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज रणजीत सिंह खुराना और उद्योगपति ओम उप्पल ने रिबन काटकर तथा ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता आशु सांपला, कांग्रेस नेता नरेश भारद्वाज, विनोद वरमानी तथा पार्षद जतिंद्र वरमानी, आशु पुरी और अजय पुरी ने भी विशेष रूप से शिरकत की। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजकों और बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों को श्री दुर्गा अष्टमी-नवमी तथा विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। कमेटी चेयरमैन बलदेव राज शर्मा और प्रधान इंद्रजीत करवल ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

रामलीला के मंच पर जब मेघनाद के शक्तिबाण से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं, तो भगवान श्रीराम अपने भाई की हालत देखकर व्याकुल हो उठते हैं। इस प्रसंग में श्रीराम की भावनात्मक अभिव्यक्ति और भाई के प्रति उनके प्रेम का मार्मिक चित्रण किया गया। इसके बाद पवनपुत्र हनुमान जी संजीवनी बूटी लेकर पहुंचते हैं और लक्ष्मण के प्राणों की रक्षा होती है।

मंच पर प्रस्तुत इन दृश्यों के दौरान दर्शक भावुक नजर आए। श्रीराम के भजनों के गुणगान के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक लक्ष्मण के मूर्छा से बाहर आने वाले प्रसंग को देखने के लिए बैठे रहे। मेघनाद की भूमिका शमशेर सिंह, लक्ष्मण की भूमिका रिक्की खोसला और अंगद की भूमिका निर्देशक किशोर हीर ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन लेक्चरार हरजिंदर गोगना ने किया।

कमेटी प्रबंधकों ने बताया कि 20 अक्टूबर को श्री हनुमानगढ़ी में बाद दोपहर दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शाम के समय रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। दशहरा उत्सव के माध्यम से बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रोजेक्शन डायरेक्टर रविंद्र कुमार नीटा एडवोकेट, सरपरस्त कृष्ण बजाज, कीमती लाल शर्मा, वेद प्रकाश तनेजा, गुरदीप सैनी, सीनियर वाइस प्रधान लक्ष्मण दास सुमन, अवतार पम्मा, विक्रम शर्मा, वाइस प्रधान पंकज चावला, साहिल भार्गो, मनोज शर्मा, निर्देशक किशोर हीर, नरिंदर निंदी, शमशेर सिंह, महासचिव राजेश शर्मा, कैशियर रमन शर्मा, सचिव एवं स्टोर इंचार्ज अशोक कुमार, दविंदर बब्बी, संगठन मंत्री महेश कनौजिया, रामपाल सुमन, स्टेज सचिव हरजिंदर गोगना तथा स्टेज एवं स्क्रीनिंग से जुड़े बलजीत सुमन, सुरिंदर सुमन, राम सिंह, राजकुमार राजू, चरणजीत चन्ना, निशांत शर्मा, मनोज टंडन, रोहित गुप्ता, अमित सुमन, पारस भारद्वाज, चंदर कनौजिया और शारू कनौजिया सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *