फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
मेडिकल स्टोर पर जांच करते हुए ड्रग कंट्रोल अधिकारी अनुपमा कालिया, ड्रग कंट्रोल अधिकारी परमिंदर सिंह और अन्य।

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

गलत गतिविधियों में शामिल केमिस्टों का नहीं किया जाएगा समर्थन : राकेश अग्रवाल

फगवाड़ा: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच ड्रग कंट्रोल विभाग ने फगवाड़ा के मेडिकल स्टोरों पर जांच की। इस दौरान गांव रानीपुर स्थित कोहली मेडिकल हॉल से 280 बिना लेबल वाले संदिग्ध कैप्सूल बरामद किए गए, जिन्हें जांच और विश्लेषण के लिए ड्रग्स टेस्टिंग लैब भेजा गया है। वहीं, दवाइयों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करने पर पांच प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां भी जब्त की गईं। जांच में पंजीकृत फार्मासिस्ट की गैर-मौजूदगी में दवाइयां बेचने का मामला भी सामने आया है।

ड्रग कंट्रोल अधिकारी अनुपमा कालिया, कपूरथला और ड्रग कंट्रोल अधिकारी परमिंदर सिंह, जालंधर की टीम ने पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत यह कार्रवाई की। अनुपमा कालिया ने बताया कि बिना लेबल वाले कैप्सूलों को उनकी वास्तविक प्रकृति और गुणवत्ता का पता लगाने के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। मेडिकल हॉल में दवाइयों की खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं करवाए जाने के कारण पांच प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां मौके पर ही जब्त की गईं। इसके अलावा, पंजीकृत फार्मासिस्ट की गैर-मौजूदगी में दवाइयों की बिक्री किए जाने का मामला भी सामने आया। विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भेज दी है। मामले में अगली कार्रवाई ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार की जाएगी।

इसी अभियान के तहत विभागीय टीम ने फगवाड़ा स्थित शर्मा मेडिकल स्टोर की भी जांच की। यहां ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और संबंधित नियमों के उल्लंघन से जुड़ी कुछ सामान्य खामियां पाई गईं।

इस कार्रवाई की सराहना करते हुए जिला कपूरथला केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान राकेश अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि एसोसिएशन किसी भी ऐसे केमिस्ट का समर्थन नहीं करेगी, जो गलत या गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है। उन्होंने कहा कि दवाइयों की बिक्री से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह कानून और निर्धारित नियमों का पालन करे तथा समाज के प्रति अपने दायित्व को समझे।

राकेश अग्रवाल ने कहा कि यदि कोई केमिस्ट नशे से संबंधित गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो एसोसिएशन उसके पक्ष में खड़ी नहीं होगी। उन्होंने पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम का समर्थन करते हुए कहा कि नशे की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सरकार, प्रशासन, दवा विक्रेताओं और आम लोगों को मिलकर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि एसोसिएशन कानून के अनुसार काम करने वाले केमिस्टों के साथ खड़ी है और नशे की रोकथाम के प्रयासों में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी दवा विक्रेताओं से अपील की कि वे दवाइयों की बिक्री के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *