न जाने कितने अन्जान चेहरों पर मुस्कान ला चुका यह मुस्कुराता चेहरा
गुरदीप सिंह कंग लांयस इंटरनैशनल 321-डी का एक जाना-पहचाना नाम है। वर्तमान में लांयस इंटरनैशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (यूथ) एवं लायंस क्लब फगवाड़ा प्राईड के चार्टर प्रधान के रूप में सेवाएं निभा रहे गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ. सदस्य के रूप में कई लायंस क्लबों को खड़ा करने का श्रेय रखते हैं। इसके अलावा अनेकों संस्थाओं का नेतृत्व करते हुए रोजाना जरूरतमंमदों की सेवा में व्यस्त रहना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। हाल ही में उन्हें एंटी करप्शन फोरम की तरफ से पंजाब प्रधान का दायित्व भी सौंपा गया है। इससे पहले वे ह्यूमन राईट्स कौंसिल (इंडिया) के साथ बतौर राज्य सचिव जुड़े रह कर मानवाधिकारों के प्रति जागरुकता की अलख जगाते रहे। इतना ही नहीं वे बाबा बालक नाथ सेवा समिति के प्रधान भी हैं और प्रति माह 25 जरूरतमंद परिवारों को राशन देकर गरीबों के पेट की आग बुझाने का काम भी कर रहे हैं।
गुरदीप सिंह कंग की अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों में प्रत्येक महीने दंत चिकित्सा शिविर लगाना, रक्तदान में बढ़चढ़ कर न केवल खुद हिस्सा लेना बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करना, 200 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें बांटना, जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं को विवाह में बतौर शगुन आर्थिक सहायता देना, बीमारों को दवा आदि का प्रबंध करना शामिल है। छात्रों को शिक्षा प्राप्ति एवं खेलों में आगे बढऩे के लिये यथा संभव सहयोग देना शामिल है। जन कल्याण के इन कार्यों में उन्हें बाबा बालक नाथ सेवा समिति के सरपरस्त धर्मपाल निश्चल, संरक्षक एस.पी. बसरा, एन.आर.आई. सुखदेव राज मनीला, राणा कुलथमिया, समाज सेविका चंचल सेठ, लायंस क्लब फगवाड़ा प्राईड के सचिव लायन संजीव लांबा, कैशियर लायन सतविन्द्र सिंह भमरा और पी.आर.ओ. वरुण वधवा का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
गुरदीप सिंह कंग के अनुसार जवानी की दहलीज पर कदम रखते वे एक सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गये थे। तब सडक़ पर घायलावस्था में बेसुध पड़ा देखकर एक गरीब रेहड़ी वाले ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनकी जान बची थी। तब से उनके मन में समाज के वंचित वर्ग के प्रति सहानुभूति की जो भावना पैदा हुई, उसी को प्रेरणा मान कर वे जरूरतमंदों की हर संभव सहायता का प्रयास करते हैं। बाबा बालक नाथ जी के असीम भक्त गुरदीप सिंह कंग के अनुसार बाबा बालक नाथ की अपार कृपा के बल पर ही वे समाज सेवा में समर्थ हुए हैं और जब तक बाबा जी की इच्छा होगी वे समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वाह करते रहेंगे। गुरदीप सिंह कंग को जहां अनेकों सम्मान मिले हैं वहीं बालीवुड की कई हस्तियों ने भी उनकी समाज सेवा की भावना की प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया है।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.