फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

नगर निगम रिटा. कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष नरेंद्र दत्त शर्मा ने निगम प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए बंगा रोड स्थित गंदे नाले की तत्काल सफाई करवाई जाए, ताकि क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। शहर वासियों की इस प्रमुख समस्या की तरफ नगर निगम अधिकारियों का ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा कि बंगा रोड फगवाड़ा का एक व्यस्त मार्ग है, जो शहर के कई प्रमुख बाजारों का मुख्य रास्ता है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन चालक, दुकानदार, ग्राहक एवं अन्य राहगीर आते-जाते हैं। उन्होंने बताया कि कई लोगों ने गन्दे पानी की निकासी को रेत के बोरे लगाकर बिना निगम की मंजूरी के रोक रखा है। इतना ही नहीं कई लोगों ने अवैध रूप से नियमों के विरुद्ध इसके आगे पाईप लगा रखे हैं। नाले में लंबे समय से जमा गाद, कचरा भी बरसाती पानी की निकासी में बाधा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण दुकानदारों के कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ता है, वहीं राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भी जोखिम उठाना पड़ता है। गंदे पानी के जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढऩे के साथ-साथ संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है। नरेंद्र दत्त शर्मा ने नगर निगम आयुक्त एवं मेयर को अपील के साथ ही जिलाधीश कपूरथला आकाश बांसल को भी पत्र लिख कर जनहित में मांग की है कि गंदे नाले की युद्धस्तर पर सफाई करवाई जाये ताकि बंगा रोड के नजदीक स्थित चड्ढा मार्किट, महावीर बाजार, सुभाष नगर, गांधी अस्पताल के इर्द-गिर्द, पुराना डाकघर रोड, बांसावाला बाजार, भगवान वाल्मीक मोहल्ला, सुभाष नगर आदि के निवासियों को राहत मिल सके। इस अवसर पर राजकुमार, जनक राज शर्मा, रमन अग्रवाल, हरिदेव बेरी, महिन्द्र वालिया, परमजीत, चैन सिंह, भगत किशन लाल, रमेश बहल, दलवीर सिंह, नसीब कौर, परवीन कुमारी, रोशन लाल सेठी, अशोक जोगा, कुलवंत राय काली, महिन्द्र शर्मा, जुगल किशोर, रंजीत शर्मा, राजेश पब्बी आदि उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *