फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

बार एसोसिएशन फगवाड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट रोहित शर्मा ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) नीति के विरोध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) द्वारा शुरू किए गए पंजाब की आवाज अभियान का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि यह अभियान देशभर के अधिवक्ताओं की एकजुटता का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि एलएडीसी नीति से अधिवक्ता पेशे की स्वतंत्रता एवं स्वायत्तता प्रभावित होने की आशंका है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। आज यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि पंजाब की बार एसोसिएशनों द्वारा हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों की प्रमुख बार एसोसिएशनों से संपर्क कर राष्ट्रीय स्तर पर जनसमर्थन जुटाने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जब तक देशभर का अधिवक्ता वर्ग एक मंच पर नहीं आएगा, तब तक इस आंदोलन को निर्णायक सफलता मिलना कठिन होगा। एडवोकेट रोहित शर्मा ने कहा कि  अधिवक्ता केवल अपने अधिकारों के लिए ही नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की निष्पक्षता, गरिमा और आम नागरिकों के न्याय पाने के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए यह आंदोलन पूरे न्यायिक तंत्र के हित में है। उन्होंने कहा कि फगवाड़ा बार एसोसिएशन हमेशा अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से खड़ी रही है और भविष्य में भी संयुक्त कार्रवाई के तहत लिए जाने वाले हर लोकतांत्रिक निर्णय में सक्रिय भागीदारी निभाएगी। उन्होंने अधिवक्ता समुदाय से अपील की कि वे व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट हों।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *