जय माँ अन्नपूर्णा एसोसिएशन की ओर से सावन मास में छिन्नमस्तिका माता चिंतपुर्णि मेले को समर्पित तीन दिवसीय विशाल वार्षिक भण्डारा 7 से 9 अगस्त तक आप्रवासी भारतीय राजेश कुमार सोनू यू.के. और कमल सडाना मोनू यू.एस.ए. के अपार सहयोग से हर साल की तरह किन्नू लाल थड़ा, मेहली गेट सराएं (हि.प्र.) में लगाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए भाजपा मण्डल फगवाड़ा के पै्रस सचिव हैप्पी ब्रोकर, संजीव सौंधी और राजिन्द्र सिंह राजू ने बताया कि संस्था की तरफ से इस बार 30वां वार्षिक भण्डारा करवाया जा रहा है। जो तीन दिन तक 24 घण्टे निर्विघ्न जारी रहेगा। उन्होंने माता रानी के समूह भक्तों एवं सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से समर्था अनुसार सहयोग एवं अंशदान करने की पुरजोर अपील भी की। इस अवसर पर हर्षित सौंधी, रविन्द्र सिंह सनी, रमन वर्मा, हरजीत कुमार, दीपक कुमार, अजय कुमार दाऊ, पप्पू पलाही, अजय लुधियाना, मुनीष रल्हन चंडीगढ़, अभि कुमार आदि उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.