फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

डा. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसायटी द्वारा राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज का जन्मदिवस डा. बी.आर. अंबेडकर कम्युनिटी हॉल, हदियाबाद, फगवाड़ा में ‘आरक्षण दिवस’ तथा ‘लोकतंत्र स्थापना दिवस’ के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सोसायटी के चेयरमैन रमेश कौल तथा प्रधान श्रीमती सीता कौल के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल साहू मेले में बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में गुरदयाल बोध (यू.के.) तथा सोहन लाल सांपला (जर्मनी) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में चमन लाल चणकोआ तथा सरदार भूपिंदर सिंह भुल्लाराई ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान संविधान बचाओ टीम नवांशहर, नई सोच कोरियोग्राफी टीम, पद्दी खालसा, डा. बी.आर. अंबेडकर टीम भाणोकी तथा हदियाबाद कोरियोग्राफी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह को खूब प्रभावित किया। प्रसिद्ध मिशनरी गायक गुरमेज मिली, जोगिंदर झिक्का, देव विरक, हरमेश गहौरिया, बलवीर रागिनी तथा अमरजीत कौल ने अपने जोशीले गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में समां बांध दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने भरपूर सराहा। अपने संबोधन में चमन लाल चणकोआ, सरदार भूपिंदर सिंह तथा रमेश कौल ने राजर्षि छत्रपति साहू जी महाराज के शासनकाल, उनके द्वारा सामाजिक न्याय, शिक्षा के प्रसार तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साहू जी महाराज की विचारधारा आज भी समाज को समानता, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में एन.आर.आई. भाइयों अमरजीत बोध, गुरदयाल बोध, गुरप्रीत बासी, अमरजीत बंगड़, सिंदर सिंह माही, सोहन लाल सांपला, देवराज सुमन, बलदेव कैले, बी.आर. कटारिया (यू.के.) सहित अन्य सहयोगियों ने विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर बिहारी लाल माही, सरदार कुलदीप सिंह, सतपाल (सेवानिवृत्त मैनेजर), डॉ. परमानंद रत्तु, सुरिंदर सिंह संधू, लैम्बर राम (प्रधान), अमरजीत खुत्तन, मास्टर राधे श्याम, लुभाया राम भंगू, अमरीक कौल, रेशम लाल महिमी सहित बड़ी संख्या में समाज सेवक एवं गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *