फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

🔴 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

कहीं छाई खुशी, कहीं रही उदासी

विशेष रिपोर्ट | 2 अगस्त 2026
चंडीगढ़/पठानकोट: पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री मावाँ-धीयां सत्कार योजना’ के तहत अगस्त महीने की किस्त का भुगतान शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पठानकोट में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान ‘डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर’ (DBT) के माध्यम से राज्य की करीब 35.5 लाख लाभार्थी महिलाओं के सीधे बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि भेजी। हालांकि, पैसे ट्रांसफर होने के दौरान कल देर शाम तक महिलाओं को बैंक खातों का इंतज़ार करना पड़ा। पहले तो कुछ महिलाएं काफी मायूस रहीं, लेकिन जैसे ही उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया और पैसे आए देखे तो खुशी से झूम उठीं। वहीं दूसरी ओर कुछ महिलाओं के चेहरे पर मायूसी ही बनी रही क्योंकि देर रात तक उनके खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं हुए थे। इस वजह से कल महिलाओं के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली, जहाँ कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल रहा।

महिलाओं के लिए बड़ा आर्थिक संबल

​राज्य सरकार की इस प्रमुख कल्याणकारी योजना के तहत सामान्य वर्ग की पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। वहीं अनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। इस अवसर पर बोलते हुए राज्य प्रशासन के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके सम्मान को बढ़ाना है।

पंजीकरण में लुधियाना सबसे आगे

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस योजना के शुरू होने से लेकर अब तक पूरे पंजाब में कुल 68.9 लाख महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें पूरे पंजाब में लुधियाना जिला कुल 7.4 लाख पंजीकृत लाभार्थियों के साथ शीर्ष स्थान पर है। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य की हर पात्र महिला तक इस योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

जो महिलाएं रह गई हैं, वे कैसे करें आवेदन?

सरकारी सूत्रों के अनुसार जिन पात्र महिलाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म जमा कर सकती हैं। आवेदन के लिए पंजाब का निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आधार से लिंक और DBT सक्षम बैंक पासबुक तथा SC श्रेणी के लाभ के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

📰 फगवाड़ा, पंजाब और देश-दुनिया की अन्य सभी बड़ी खबरों के लिए

👉 यहाँ क्लिक करके D-News Watch के मुख्य पृष्ठ (Home) पर जाएँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *