फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड द्वारा आयोजित पौधारोपण परियोजना का शुभारंभ करते हुए एस.डी.एम. डॉ. नवजोत शर्मा के साथ प्रिंसिपल रणजीत कुमार गोगना, लायन गुरदीप सिंह कंग, धर्मपाल निश्चल एवं अन्य। (नीचे) एस.डी.एम. डॉ. नवजोत शर्मा को सम्मानित करते हुए क्लब के सभी सदस्य एवं गणमान्य व्यक्ति।

एसडीम डा. नवजोत शर्मा ने रिलायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड के प्रोजेक्ट की कार्रवाई शुरुआत

फगवाड़ा के सेवन स्टार हंड्रेड परसेंट एक्टिव लायंस क्लब प्राइड की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऑफ एमिनेंस, पुराना डाकखाना रोड में पौधारोपण किया गया।

लायंस इंटरनेशनल 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (यूथ) एवं क्लब के चार्टर प्रधान लायन गुरदीप सिंह कंग की अगुवाई में आयोजित इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एस.डी.एम. डा. नवजोत शर्मा ने किया, जबकि विशेष अतिथि के रूप में स्कूल के प्रिंसिपल रणजीत कुमार गोगना उपस्थित रहे।

लायन गुरदीप सिंह कंग ने बताया कि इस लायनिस्टिक वर्ष का यह क्लब का छठा तथा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित दूसरा प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से शीघ्र ही 99वां मासिक राशन वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण होगा।

एस.डी.एम. डा. नवजोत शर्मा ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाजसेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे ऐसे प्रयास लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्कूल के प्रिंसिपल रणजीत कुमार गोगना ने भी लायन गुरदीप सिंह कंग एवं लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड द्वारा समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ सकें।

क्लब की ओर से स्कूल परिसर में फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए तथा विद्यार्थियों को इन पौधों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। क्लब द्वारा एस.डी.एम. डा. नवजोत शर्मा को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर क्लब के सचिव लायन संजीव लांबा, कैशियर लायन सतविंदर सिंह भमरा, पी.आर.ओ. लायन वरुण वधवा के अलावा लायन धर्मपाल निश्चल, लायन संतोख राज टूरा अध्यक्ष, लायंस क्लब फगवाड़ा स्मार्ट सिटी, लायन कुलविंदर सिद्धू डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन, लायन सुशील शर्मा चार्टर प्रधान लायंस क्लब फगवाड़ा विश्वास, लायन सुमित भंडारी अध्यक्ष, लायंस क्लब फगवाड़ा चैंपियन, लायन विजय अरोड़ा, लायन विपन शर्मा, लायन विनय कुमार बिट्टू, लायन पवन कलूचा लायन निखिल वधवा, लायन सतविंदर सिंह जस्सल एवं मास्टर प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *