फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
संत बलबीर सिंह सीचेवाल को सम्मानित करते हुए तथा (नीचे) सामूहिक विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र देते हुए प्रधान सुखविन्द्र सिंह के साथ गुरमीत सिंह पलाही, संतोष कुमार गोगी एवं अन्य।

फगवाड़ा। सर्व नौजवान सभा की ओर से सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह के नेतृत्व में पर्यावरण प्रेमी, पद्मश्री से सम्मानित एवं राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से उनकी सुल्तानपुर लोधी स्थित कुटिया में मुलाकात की गई। इस अवसर पर सभा की टीम की ओर से संत सीचेवाल को सम्मान चिह्न और लोई भेंट कर पर्यावरण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निभाई जा रही उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने कहा कि संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके द्वारा पवित्र काली बेईं की सफाई करवाकर इसे लोगों को समर्पित करने के अलावा बड़े स्तर पर पौधे लगाने, गंदे नालों और नदियों की सफाई तथा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

प्रिंसिपल गुरमीत पलाही ने कहा कि संत सीचेवाल ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके द्वारा सामुदायिक रेडियो के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को पर्यावरण और समाज से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक करने का प्रयास भी किया गया है। उन्होंने कहा कि पवित्र काली बेईं को प्रदूषण से बचाने और इसमें गंदे पदार्थ गिरने से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना समय की बड़ी जरूरत है।

इस दौरान सर्व नौजवान सभा की ओर से 11 अक्तूबर, दिन रविवार को गुरु नानक मिशन नेत्रहीन वृद्ध आश्रम, सपरोड़ में स्थित गुरुद्वारा साहिब में करवाए जा रहे 36वें सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल को निमंत्रण पत्र भी दिया गया। प्रधान सुखविन्द्र सिंह तथा सभा के सलाहकार बोर्ड सदस्य संतोष कुमार गोगी, जिला सचिव आम आदमी पार्टी ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि सर्व नौजवान सभा के सर्व सेवा सदन के लिए सौर ऊर्जा प्रणाली लगाने हेतु उनके द्वारा दी गई ग्रांट सभा के लिए महत्वपूर्ण सहयोग है। उन्होंने कहा कि इससे सभा की गतिविधियों को और सुचारू ढंग से चलाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर डा. विजय कुमार, महासचिव सतनाम सिंह राणा, गुरदीप सिंह तुली, मदन लाल, कोरोटानिया, गुलशन कपूर, जनक दुलारी पलाही और पाल सिंह नौली, पी.ए. टू सीचेवाल आदि उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *