* पावरकॉम के डिप्टी चीफ इंजीनियर ने एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी का किया दौरा

फगवाड़ा। सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा द्वारा प्रधान सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में टी.डब्ल्यू.ई.आई. (जेसीटी) स्कूल के खेल मैदान में संचालित एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी का विशेष दौरा करने के लिए नवांशहर पावरकॉम के डिप्टी चीफ इंजीनियर पवन बीसला स्कूल ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने अकादमी में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया तथा खिलाडिय़ों से रू-ब-रू होकर उनका उत्साहवर्धन किया। पवन बीसला ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से जुड़ा युवा ही पंजाब का सुनहरा भविष्य संवार सकता है तथा खेल के मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पंजाब का गौरव बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं में खेलों के क्षेत्र में ऊंचाइयों को छूने की अपार क्षमता है। आवश्यकता केवल उन्हें सही मार्गदर्शन, आधुनिक सुविधाएं तथा निरंतर प्रोत्साहन प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी द्वारा न केवल सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं, बल्कि बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का भी उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, धैर्य, टीम भावना तथा मेहनत जैसे गुण विकसित करते हैं, जो जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता की कुंजी सिद्ध होते हैं। उन्होंने अकादमी को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा भी दिया। इस दौरान सेवानिवृत्त एस.डी.ओ. राज संधू ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पवन बिसला का यह दौरा अकादमी के खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जब समाज के जिम्मेदार अधिकारी एवं सम्मानित व्यक्ति युवाओं का हाथ थामते हैं तो उनके सपनों को नई उड़ान मिलती है। सभा के सलाहकार बोर्ड सदस्य एवं कोच मनोहर सिंह तलवाड़ ने कहा कि एस.एन.एस. क्रिकेट अकादमी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोडक़र उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पवन बीसला जैसे अधिकारियों का मार्गदर्शन एवं सहयोग खिलाडिय़ों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। अंत में सभा के प्रधान सुखविंदर सिंह तथा समस्त पदाधिकारियों द्वारा पवन बीसला को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर एक्साइज तरलोचन सिंह, कोच गुरप्रीत सिंह गोपी, कोच हरजोत हैरी, पंडित जतिंदर शर्मा, अनूप दुग्गल, घनश्याम, सौरव सेन, किरदे सोबती, गीतांग, तेजस्वीर सिंह, साहिल, शिवम, दीपक, विकास, ऋतुराज तिवारी, शिवोम छाबड़ा, कयांश रत्ती, प्रथम गुप्ता, हरिंदर सिंह, जसकीरत सिंह, कविश बेदी, अंकित शुक्ला, शौर्य सकलानी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.