फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
चित्र : लायंस क्लब फगवाड़ा स्मार्ट सिटी द्वारा पौधारोपण के अवसर पर विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल, क्लब प्रधान संतोख राज टूरा, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन आशु मारकंडा व लायन सुनील ढींगरा के साथ चार्टर प्रधान लायन तेजिंदर बावा एवं अन्य गणमान्य।

विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने करवाई शुरुआत

लायंस इंटरनेशनल 321-डी की शत-प्रतिशत एक्टिव लायंस क्लब फगवाड़ा स्मार्ट सिटी द्वारा क्लब प्रधान लायन संतोख राज टूरा की अगुवाई में वरिंदर पार्क, मेहली गेट फगवाड़ा में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

पौधारोपण के इस प्रोजेक्ट के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल (रिटा. आई.ए.एस.) शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में चार्टर प्रधान तेजिंदर बावा एम.जे.एफ., डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन आशू मारकंडा, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन जुगल बवेजा, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन सुनील ढींगरा तथा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन अशोक वधवा मौजूद रहे।

विधायक धालीवाल ने पौधारोपण अभियान की शुरुआत करवाई और क्लब द्वारा किए जा रहे समाजसेवी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही हम आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन आशु मारकंडा और लायन सुनील ढींगरा ने भी क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि लायंस क्लब फगवाड़ा स्मार्ट सिटी द्वारा समाज सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल के लिए आगे आना चाहिए।

क्लब प्रधान लायन संतोख राज टूरा ने मुख्य अतिथि सरदार बलविंदर सिंह धालीवाल सहित सभी गणमान्यों का हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लायंस क्लब फगवाड़ा स्मार्ट सिटी द्वारा भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज की भलाई के लिए अधिक से अधिक सेवा कार्य करना है।

क्लब की ओर से विधायक धालीवाल को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर क्लब सचिव लायन गुलशन शर्मा लक्की, कोषाध्यक्ष लायन विजय अरोड़ा तथा लायन अमित ढींगरा पी.आर.ओ. के अलावा लायन अशोक मनीला, लायन बब्बू मनीला, लायन नवीन वधवा, लायन संजय त्रेहन, लायन कुलदीप सिंह, लायन संदीप सिंह, लायन महेश बंगा, लायन डा. भुपिंदर सिंह, लायन विपन ठाकुर, लायन मोहित मनोचा, लायन हरीश गुलाटी, लायन संजीव कुमार मिंचू आदि उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *