फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
चित्र : पिरामिड कॉलेज में करवाए गए प्लेटलेट्स दान जागरूकता कार्यक्रम का दृश्य।

बरसाती मौसम में डेंगू मरीजों को पड़ सकती है प्लेटलेट्स की जरूरत : मलकीत सिंह रगबोत्रा

पंजाब स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल के दिशा-निर्देशों के तहत ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा द्वारा प्लेटलेट्स डोनेशन संबंधी एक जागरूकता कार्यक्रम पिरामिड कॉलेज के ऑडिटोरियम में करवाया गया।

ब्लड बैंक के प्रधान मलकीयत सिंह रगबोत्रा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के करीब 300 विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। समागम के दौरान सबसे पहले कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. इंदरपाल सिंह और सहयोगी अतिंदरपाल सिंह ने सभी गणमान्यों का स्वागत किया। इसके पश्चात आई.एस.बी.टी.आई. पंजाब इकाई के महासचिव डा. एम.पी. सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को रक्त और प्लेटलेट्स के बीच अंतर बताया तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए प्लेटलेट्स दान करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि रक्त में से प्लेटलेट्स लेने की प्रक्रिया 60 से 90 मिनट में पूरी हो जाती है, जबकि दान किए गए प्लेटलेट्स की शरीर में 48 से 72 घंटे में पूर्ति हो जाती है। उन्होंने बताया कि दान करने वाला व्यक्ति 15 दिन बाद दोबारा प्लेटलेट्स दान कर सकता है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।

मलकीयत सिंह रगबोत्रा ने बताया कि इन दिनों बरसात का मौसम होने के कारण डेंगू के काफी मामले सामने आते हैं। ऐसे में डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो बेहद सफल रहा। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग देने के लिए कॉलेज प्रबंधन का आभार जताया। इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *