फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
तस्वीर : इन्नरव्हील क्लब द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समागम के दृश्य। [DNW]

* पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से व्यक्त की देशभक्ति, विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना उद्देश्य : सीमा शर्मा

महिलाओं की अग्रणी संस्था इन्नरव्हील क्लब फगवाड़ा (डिस्ट्रिक्ट 307) द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस सरकारी प्राथमिक विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों संग डा. जैस्मिन कौर गिल के मार्गदर्शन में बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

समारोह की शुरुआत प्रधान सीमा शर्मा और पी.डी.सी. केशलता बिमरा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और फैंसी ड्रेस के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा आजादी के महत्व को प्रस्तुत किया।

प्रधान सीमा शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।

इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ रंगों के माध्यम से अपनी देशभक्ति और भारत के भविष्य की कल्पना को कागज पर उकेरा। उनकी पेंटिंग्स में राष्ट्रीय ध्वज, स्वतंत्रता सेनानियों, अनेकता में एकता और विकसित भारत जैसे विषय प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में डा. भूपिंदर कौर, केशलता बिमरा और भारती राव ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को ज्योमेट्री पाउच भी वितरित किए गए।

विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के उपहार स्वरूप फलों के साथ जलपान भी करवाया गया। शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने, एकता एवं भाईचारे के मूल्यों को अपनाने तथा देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्लब के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी गतिविधियां जारी रहेंगी। मंच संचालन मनिंदर कौर ने किया।

कार्यक्रम का समापन मां भारती के जयकारों के साथ हुआ। इस अवसर पर सरोज पब्बी, सोनम सहदेव, मोनिका गुप्ता, मुख्य अध्यापिका रूपिंदर कौर, राखी गोयल, मनिंदर कौर, किरण शर्मा, अंजू बाला, मोनिका रानी और चिंतामणि सहित स्कूल के समूह स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *