नशा मुक्त रह कर राष्ट्र के नव-निर्माण का प्रण लें युवा : गुरदीप सैनी
फगवाड़ा। शिव सेना (यूबीटी) ने 80वां स्वतंत्रता दिवस हर साल की तरह स्थानीय श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में तिरंगा फहरा कर मनाया।
युवा सेना नेता रुपेश धीर के नेतृत्व में आयोजित समागम के दौरान ध्वजारोहण की रस्म श्री हनुमानगढ़ी मंदिर कमेटी के चेयरमैन बलदेव राज शर्मा एडवोकेट द्वारा निभाई गई।
इस दौरान शिव सेना के प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रीय गान के साथ स्वतंत्रता संघर्ष में बलिदान देने वाले महान देशभक्त शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शिव सेना के प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी ने कहा कि यह दिन हरेक भारतवासी के लिये गौरव का दिन है। शिव सेना देश की आजादी के लिये प्राण न्योछावर करने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों का हृदय से समान करती है और भारत की अखंडता की रक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।
उन्होंने युवाओं से पुरजोर अपील कर कहा कि वे नशे से दूर रहते हुए भारत के इतिहास को जानें और भारतीय संस्कृति, प्राचीन सभ्यता, राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के साथ नव-भारत निर्माण में अपना योगदान दें। रुपेश धीर ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिये युवाओं से सहयोग का आह्वान किया।
इस अवसर पर एडवोकेट रविन्द्र शर्मा (नीटा), स्वामी विजय शास्त्री, संत राधा कृष्ण महाराज, स्वामी महेश गिरी, पंडित राहुल शर्मा, सुनील दत्त पांडे, विकास गुप्ता, संत गंगोत्री दास महाराज, बलजीत भुल्लाराई, हैरी गोबिंदपुरा, दिनेश बांसल, डैनी धीर, मनोज शर्मा, बब्बी गोस्वामी, डा. संजीव कुमार, जस गोबिंदपुरा, अमित फगवाड़ा, धर्मेन्द्र प्रधान इंटक जेसीटी, गोबिंद प्रसाद, कुलदीप जेसीट, संदीप दीपा, डेविड हदियाबाद, अंकित फगवाड़ा, हरप्रीत सिंह बिल्ला, राहुल ढंडा, सौरव, निलेश, दीपक सहित बड़ी संख्या में शिव सेनिक उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
