फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को फगवाड़ा आगमन पर किया सम्मानित

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय चीफ सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा एवं राष्ट्रीय सुप्रीमो पवन शर्मा के फगवाड़ा आगमन पर लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-डी के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (यूथ) लायन गुरदीप सिंह कंग एम.जे.एफ. के कार्यालय कंग एंटरप्राइजिज में भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान लायन गुरदीप सिंह कंग एवं अन्य गणमान्यों ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया तथा भ्रष्टाचार उन्मूलन और समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए संगठन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। लायन गुरदीप सिंह कंग ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी समाज और व्यवस्था के विकास में बड़ी बाधा है। इसके खिलाफ केवल सरकारी स्तर पर कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं, बल्कि आम नागरिकों में भी जागरूकता पैदा करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करके ही भ्रष्टाचार मुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की भूमिका केवल जरूरतमंदों की सहायता तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना भी उनका दायित्व है। लायन कंग ने कहा कि समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सभी संस्थाओं को मिलकर योगदान देना चाहिए।

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय चीफ सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा एवं राष्ट्रीय सुप्रीमो पवन शर्मा ने लायन गुरदीप सिंह कंग द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों के सहयोग से ही जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों की भागीदारी और जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर लायंस क्लब फगवाड़ा प्राइड के सचिव संजीव लांबा, पी.आर.ओ. लायन वरुण वधवा, लायन पंकज चड्ढा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

😁


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *