सुश्री सुरजीत सोढ़ी के सिर सजा मिस तीज का ताज
फगवाड़ा, 18 अगस्त (राम मूर्ति लाली) स्थानीय होशियारपुर रोड स्थित पॉश कॉलोनी गिल्को ग्रीन की समूह महिलाओं की ओर से तीज उत्सव होटल मिराकल में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इस दौरान पंजाबी समृद्ध विरासत की खूबसूरत झलक देखने को मिली। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची समाज सेविका गुरजीन गिल ने रिबन काटकर किया। उन्होंने सभी महिलाओं को तीज की बधाई देते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़े रखने के लिए ऐसे प्रयास बड़े स्तर पर होते रहने चाहिए। इसके उपरांत महिलाओं ने पंजाबी संस्कृति की जीवंत मिसाल पेश करते हुए पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर झूले झूलने का आनंद लिया।
युवतियों ने किकली डाली और सावन के गीत गाए गए। छोटे बच्चों की कोरियोग्राफी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा डीजे की धुन पर महिलाओं के साथ छोटी बच्चियों ने भी गिद्दा डालकर खूब मनोरंजन किया।
महिलाओं एवं युवतियों के लिए मिस तीज और मेहंदी प्रतियोगिता भी करवाई गई। मिस तीज का खिताब सुरजीत सोढ़ी ने जीता, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता में करुणा धीर को विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि गुरजीन गिल ने विजेताओं के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाली महिलाओं, युवतियों और बच्चियों को सुंदर उपहार भेंट कर सम्मानित किया। आयोजकों की ओर से मुख्य अतिथि एवं सहयोगियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
मंच संचालनज्योति बग्गा, पारुल ओहरी और सुरजीत सोढ़ी ने बखूबी निभाई। समारोह के दौरान विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पकवान भी परोसे गए। इस अवसर पर सुरिंदर कौर, मनजीत नामधारी, आशा वर्मा, सीमा अरोड़ा, किरणदीप कौर, हरजिंदर कौर, रेनू, पूजा ओहरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां एवं बच्चे उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
