फगवाड़ा, 18 अगस्त। फगवाड़ा में नए एस.पी. के तौर पर तैनात हुए मेजर सिंह से आज युवा विकास मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस एस.सी. डिपार्टमेंट पंजाब के प्रदेश सचिव करमजीत सिंह बिट्टू भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
युवा विकास मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनु सहोता, महासचिव अश्वनी सहोता तथा अन्य पदाधिकारियों ने एस.पी. मेजर सिंह को सम्मान स्वरूप रहिबरों और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट की।
इस दौरान अनु सहोता ने कहा कि फगवाड़ा में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना, नशे पर लगाम लगाना और सामाजिक एकता को मजबूत करना समय की बड़ी जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन प्रयासों में युवा विकास मोर्चा पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देगा।
कांग्रेस नेता करमजीत सिंह बिट्टू ने एस.पी. मेजर सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही शहर में अमन-कानून की स्थिति को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ समाज के हर वर्ग को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
एस.पी. मेजर सिंह ने युवा विकास मोर्चा के नेताओं और करमजीत सिंह बिट्टू का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा और शहर में अमन-कानून बनाए रखना होगी। उन्होंने कहा कि नशे तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों के सहयोग से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर जत्थेदार महिंदर पाल सिंह चहेड़ू, जसविंदर पाल सिंह, जसपाल सिंह, रणवीर लाल, अभी सल्होत्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.