* प्रिंसिपल निशि पुरी ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी जारी रखने हेतु किया प्रेरित
फगवाड़ा में स्वच्छ भारत अभियान फगवाड़ा की ओर से शनि मंदिर, सराय रोड पर करवाये गये तीयां दा मेला’ एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेकर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली एस.डी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेधावी छात्राओं नताशा और किरतपाल कौर को स्कूल प्रबंधन की तरफ से भी सम्मानित किया गया।
प्रिंसिपल निशि पुरी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और नेतृत्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने इस बात को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की, कि स्कूल के विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं।
स्कूल स्टाफ ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के सदस्य रणवीर सिंह, सुरिन्द्र शर्मा, सुमन सैनी, संगीता रानी आदि उपस्थित थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
