प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना पुलिस की प्राथमिकता ; एस.पी. मेजर सिंह
फगवाड़ा : आम आदमी पार्टी ट्रेड विंग फगवाड़ा के चेयरमैन सुशील बॉबी चम ने फगवाड़ा के नवनियुक्त एस.पी. मेजर सिंह से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और फगवाड़ा में नियुक्ति का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान बॉबी चम ने कहा कि फगवाड़ा एक महत्वपूर्ण शहर होने के साथ-साथ व्यापारिक दृष्टि से भी अपनी विशेष पहचान रखता है। शहर में व्यापारियों और दुकानदारों की सुरक्षा, बाजारों में सुचारू यातायात तथा अमन-कानून की मजबूत व्यवस्था व्यापारिक समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि एस.पी. मेजर सिंह के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच तालमेल और अधिक मजबूत होगा।
एस.पी. मेजर सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता शहर में अमन-कानून बनाए रखना और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारियों और विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों का सहयोग भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर पुलिस से संपर्क करने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोगों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर सिनेमा रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान हरबंस लाल और शिव सेना नेता गुरदीप सिंह सैणी भी मौजूद थे।
Discover more from D-News Watch
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
