फगवाड़ा मौसम ➔ SENSEX/NIFTY: ▲ लाइव ➔ USD/INR ➔ आज का पंचांग ➔
पिरामिड कॉलेज के प्रांगण में पौधा लगाकर वन महोत्सव की शुरुआत करते हुए डॉ. नवजोत शर्मा, एस.डी.एम. तथा अन्य।

फगवाड़ा इनवायरमेंट एसोसिएशन द्वारा अध्यक्ष श्री के.के. सरदाना के दिशा-निर्देशों के तहत पिरामिड कॉलेज के सहयोग से वन महोत्सव मनाया गया। एसोसिएशन के महासचिव मलकीयत सिंह रगबोत्रा की देखरेख में आयोजित समारोह की शुरुआत एस.डी.एम. फगवाड़ा डा. नवजोत शर्मा ने कॉलेज के प्रांगण में पौधा लगाकर की।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को घरों में लगाने के लिए पौधे भी वितरित किए। कालेज द्वारा करवाए गए पेंटिंग मुकाबले के विजेता विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। डा. नवजोत शर्मा ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी संभाल करके प्रकृति की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज और एसोसिएशन द्वारा एस.डी.एम. डा. नवजोत शर्मा को भी सम्मानित किया गया। कॉलेज के डायरेक्टर डा. इंदरपाल सिंह ने कॉलेज के ऑडिटोरियम में करवाए गए समारोह की अध्यक्षता की। विद्यार्थियों द्वारा जंगलों और पेड़ों की महत्ता से संबंधित गीत, नाटक और भाषण पेश करके वन महोत्सव मनाने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यार्थियों ने पंजाबी संस्कृति से संबंधित गीतों के अलावा गिद्धा और भंगड़े की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे वन महोत्सव का समारोह तीज उत्सव जैसा रंगीन बन गया। विद्यार्थियों ने इन प्रस्तुतियों की भरपूर सराहना की। कॉलेज के प्रोफेसर डा. मलकीत सिंह और एसोसिएशन के महासचिव मलकीयत सिंह रगबोत्रा ने वनों की महत्ता के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ‘जीवन’ शब्द ‘जी’ और ‘वन’ के मेल से बना है और मानव जीवन के लिए वनों का अस्तित्व बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि हमें केवल पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनकी संभाल करके उन्हें बड़े पेड़ों में बदलने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। हॉल में मौजूद 300 से अधिक विद्यार्थियों ने डा. इंदरपाल सिंह की पहल पर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी संभाल करने का संकल्प लिया। एसोसिएशन द्वारा डॉ. इंदरपाल सिंह को भी सम्मानित किया गया।

समारोह को सफल बनाने के लिए प्रोफेसर अतिंदर पाल सिंह ने विशेष योगदान दिया, जिसके लिए एसोसिएशन द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तारा चंद चुम्बर, कृष्ण लाल, परमजीत सिंह मैनेजर दयावंती फाउंडेशन, शक्ति महेन्द्रू प्रधान प्रयास संस्था, शाम सुंदर गुप्ता, मास्टर गुरमीत सिंह नेशनल अवार्डी, रिटायर्ड प्रिंसिपल नरेश कोली, मोहन लाल तनेजा, सुधा बेदी, विपिन जैन, किरण गुप्ता के अलावा कॉलेज स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित थे। अंत में एसोसिएशन के महासचिव मलकीयत सिंह रगबोत्रा ने समारोह को सफल बनाने के लिए सभी द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।


Discover more from D-News Watch

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *